Next Story
Newszop

अगर यह बल्लेबाज आउट नहीं होता तो 11 गेंदों में मुंबई की हार निश्चित थी, गुजरात टाइटंस माथा पीट रही होगी!

Send Push
नई दिल्ली: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को यह मैच 20 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2025 में सफर यहीं खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस अब 1 जून को अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी यह मैच फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए होगा, लेकिन अहम सवाल यह है कि गुजरात टाइटंस की टीम के लिए मैच में कहां टर्निंग पॉइंट रहा। जिसके कारण वह हार गए।



मुंबई इंडियंस को बाहर का रस्ता दिखा सकता था ये प्लेयर

एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजों ने आखिर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस का एक बल्लेबाज ऐसा था जो मुंबई इंडियंस को अपने दमपर बाहर का रस्ता दिखा सकता था। यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि शेरफेन रदरफोर्ड हैं।



शेरफेन रदरफोर्ड इस मुकाबले में अगर आखिरी गेंद तक खड़े रहते तो उनकी टीम को जीतने से कोई नहीं रोक सकता था। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। वह अगर आखिरी गेंद तक टिक जाते तो जीटी के लिए कुछ और बात रहती। उनकी टीम का स्कोर जब 193 रन था उस वक्त वह पवेलियन लौट गए। उस वक्त 11 गेंद बचे हुए थे। उन 11 गेंदों पर रदरफोर्ड मैच का रुख पूरी तरह से बदल सकते थे।



इस गेंदबाज ने किया आउट

शेरफेन रदरफोर्ड को इस मुकाबले में जिस गेंदबाज ने आउट किया, वह कोई और नहीं बल्कि स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं। ट्रेंट बोल्ट ने इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में दो अहम विकेट झटके। जहां उन्होंने शुभमन गिल को 1 रन पर आउट किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। वहीं गुजरात की टीम 6 विकेट खोकर सिर्फ 208 रन ही बना सकी और मुंबई ने इस मुकाबले को जीत लिया।

Loving Newspoint? Download the app now