Next Story
Newszop

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 अगस्त 2025 : आज श्री दुर्गाष्टमी, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Send Push
राष्ट्रीय मिति श्रावण 10, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 17, सफ़र 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 01 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक।



अष्टमी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।



आज के व्रत त्योहार
श्री दुर्गाष्टमी।



सूर्योदय का समय 1 अगस्त 2025 :
सुबह में 5 बजकर 42 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 1 अगस्त 2025 : शाम में 7 बजकर 12 मिनट पर ।



आज का शुभ मुहूर्त 1 अगस्त 2025 :


ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 19 मिनट से सुबह 5 बजकर 1 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 1 अगस्त 2025 :


सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक।



आज का उपाय :
आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और किसी कन्या को खीर का भोग लगाएं।

(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
Loving Newspoint? Download the app now