Next Story
Newszop

शेफाली जरीवाला की वो ख्वाहिश हुई पूरी! एक्ट्रेस का पुराना वीडियो हुआ वायरल, 3 दिन पहले तक इंस्टा पर थीं एक्टिव

Send Push
टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला नहीं रहीं। उनका 42 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर कोई सदमे में है। अली गोनी और मीका सिंह समेत अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पत्रकार विक्की लालवानी ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि की। बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई और मुंबई के बेलव्यू अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। उनके जाने से पति पराग त्यागी बदहवास अवस्था में नजर आए। वहीं, मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एक्ट्रेस का इस बीच एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वह अपनी मौत के बारे में बात कर रही हैं।



'बिग बॉस 13' में नजर आईं शेफाली जरीवाला की अचानक मौत होने से हर कोई शॉक्ड है। अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, मीका सिंह ने दुख जताया है। तहसीन पूनावाला ने तो लिखा है, 'ये खब सुनकर धक्का लगा कि मेरी दोस्त शेफाली जरीवाला नहीं रहीं। मैं उनसे आखिरी बार एक पार्टी में मिला था। वह मेरे साथ बिग बॉस 13 में थीं। हैरानी की बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब मेरे सीजन की वह नहीं रहीं। उनके चाहने वालों के लिए मेरी संवेदना है।'





शेफाली जरीवाला का पुराना वीडियो वायरल

शेफाली जरीवाला का पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट की एक क्लिप फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उसमें वह 'कांटा लगा' गाने के बारे में बात कर रही हैं। उनसे होस्ट ने 2002 में आए गाने के बारे में सवाल किया था कि आपको हर कोई 'कांटा लगा गर्ल' बोलता है तो क्या आपको अजीब नहीं लगता? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'सवाल ही नहीं उठता। दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा लड़की हो सकती है, और वह मैं हूं। मुझे यह पसंद है और मैं मरते दम तक कांटा लगा लड़की के रूप में जानी जाना चाहती हूं।'





शेफाली जरीवाला 3 दिन पहले तक एक्टिव थीं

शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले तक एक्टिव थीं। उन्होंने आखिरी बार अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उसके पहले उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह तैयार हो रही थीं। उनके मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रहे थे। इसके अलावा ट्विटर पर उन्होंने 2 सितंबर, 2024 को आखिरी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया था और Bigg Boss 13 की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर को गले लगाया था।

Loving Newspoint? Download the app now