जयपुर: वैसे तो इन दिनों नौतपा चल रहे हैं। यानी वे नौ दिन जब सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती हो। नौतपा में सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ती है जिसकी वजह से साल में सबसे ज्यादा गर्मी के दिन नौतपा ही माने जाते हैं। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा लेकिन इन नौ दिनों में गर्मी अपना असर नहीं दिखा पा रही है। तेज आंधी और बारिश ने गर्मी पर पर्दा डाल दिया है। पिछले दो दिन से प्रदेश के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से प्रचंड गर्मी बेअसर हो गई है।
आज भी 7 जिलों में बारिश का अलर्टमौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 31 मई को प्रदेश के 7 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली और कोटा शामिल है। प्रदेश के किसी भी जिले में लू कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी और बारिश की वजह से हवाओं में ठंडक घुल रही है। ऐसे में प्रचंड गर्मी का दौर कुछ दिन के लिए खत्म हो गया है। आगामी तीन दिन तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश का मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आंधी और बारिश ने गिराया पारा
नौतपा के दिनों में कई जिलों का तापमान अमूमन 46 और 47 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाता है लेकिन इस बार आंधी और बारिश ने तापमान को डाउन कर दिया। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान केवल 43.6 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर गंगानगर रहा जहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी इन जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बाहर रहने के बजाय काफी नीचे आ गया। बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी सहित कई जिलों का तापमान भी डाउन रहा। कोटा में 41.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 41.2 डिग्री सेल्सियस, अंता बारां में 40.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। केवल 6-7 जिलों का तापमान ही 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। शेष सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अमूमन सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया।
कल से 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का मौसम बन रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जून से एक्टिव होने जा रहा है लेकिन मौसम एक दिन पहले ही बदल रहा है। कल रविवार 1 जून को प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो तीन दिन तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और आंधी के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, नागौर और टोंक सहित कई जिलों में बारिश हुई। यह दौर आज भी जारी रहने की संभावना है।

You may also like
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में सामाजिक संस्थाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
जींद : आंदोलन में मारे गए साथियों काे किसानों ने दी श्रद्धांजलि
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री के 11 साल पहले के पूरे हुए वायदे हैं संकल्प से सिद्धि: नायब सिंह सैनी
गुरुग्राम: मेयर ने एक पौधा मां के नाम लगाकर शुरू किया अभियान
गुरुग्राम: हरियाणा में भाजपा महीने भर चलाएगी सेवा के कार्यक्रम