देहरादून: देहरादून के चकराता स्थित टाइगर फॉल में सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, जब पर्यटक और स्थानीय लोग टाइगर फॉल के नीचे नहा रहे थे। मृतकों की पहचान गीताराम जोशी (48) और अलका आनंद (55) के रूप में हुई है। इनमें अलका दिल्ली की निवासी थीं।
चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। पेड़ के साथ कुछ पत्थर भी गिरे।
इनकी चपेट में चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।
इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही जा रही है।

देहरादून के चकराता स्थित टाइगर फॉल में सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/bvPvbvHSZl
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) May 27, 2025
इनकी चपेट में चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।
इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही जा रही है।
You may also like
Bollywood: 43 वर्षीय महिला 23 साल के भांजे को दे बैठी अपना दिल, फिर दोनों ने मिलकर किया ऐसा, अब...
शेयर बाजार में लाल निशान, सेंसेक्स 239 अंक लुढ़ककर 81312 पर ठहरा
Crime News: पति के दोस्त के साथ में पत्नी बना रही थी संबंध, तभी देख लिया पति ने, फिर एक व्यक्ति और हुआ शामिल और सुबह तक होता रहा....
क्या है उड़ान योजना जिसके लिए टीकाराम जूली ने भावुक होकर सीएम को लिखा पत्र ? नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बड़ी बात
गर्मी, बारिश, सूखा और आग...पांच साल में टूटेंगे सभी रेकॉर्ड, WMO की रिपोर्ट ने चेताया