नई दिल्ली: देशभर में जहां एक ओर ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं कई राज्यों में बारिश अभी भी अपना सितम ढा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और उससे सटे बांग्लादेश तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके प्रभाव से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई पाबंदियों के बावजूद राजधानी के कई इलाकों में अभी भी एक्यूआई 300 के ऊपर है। वहीं 6 से 8 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब फिर से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा का असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम बहुत हद तक बदल गया है। 6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट अगले 3 दिनों में हो सकती है। वहीं उत्तर बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड का तापमान गिरता दिखाई दे रहा है। यहां 6 से 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा खाने से सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली,टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के समय मौसम सामान्य रहने से राहत होगी लेकिन सुबह और शाम के समय शीत लहर परेशान कर सकती है।

You may also like

जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी, 3 सीटों पर लेफ्ट को बढ़त, 1 पर एबीवीपी आगे

मजेदार जोक्स: एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल

मौत को छूकर टक से वापस आ गई नोएडा पुलिस... ये मामला जानकर आप भी कह उठेंगे वाह

जब ट्रॉफी के बगैर पीएम मोदी से मिली थी भारतीय महिला क्रिकेटर, हरमनप्रीत ने याद किया वो दिन

मजेदार जोक्स: पप्पू डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल गया