शिमला : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई पर स्थित भारत के 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व की लिस्ट में शामिल किया है। विश्व संस्था ने इसकी घोषणा शनिवार को की। यूनेस्को ने कई देशों से नामित 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व को इस लिस्ट में शामिल किया है जिसमें भारत का 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व' भी शामिल है। भारत में अब यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क (डब्ल्यूएनबीआर) में सूचीबद्ध 13 बायोस्फीयर हो गए है।
ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है 'कोल्ड डेजर्ट'
'कोल्ड डेजर्ट' यानी शीत मरुस्थल वह होता है जो ठंडे प्रदेशों में पाया जाता है और यह गर्म मरुस्थल से एकदम अलग होता है। यूनेस्को के अनुसार उत्तर भारत का 'कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के मनोरम भूभाग में लगभग 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां तेज हवा चलती है, बर्फीले मैदान, ग्लेशियर घाटियां, पहाड़ी झीलें और ऊबड़-खाबड़ ठंडे रेगिस्तान है। यह दुनिया के सबसे ठंडे और सूखे पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यूनेस्को ने एक बयान में कहा कि उसने इस साल 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व की घोषणा की है, जो 20 साल में सबसे अधिक संख्या है। विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में 142 देशों के 785 स्थान शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर बताया कि पेरिस में आयोजित यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फीयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र में भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर को शामिल करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को की इस सूची में देश के कुल 13 बायोस्फीयर शामिल हो चुके हैं।
You may also like
इससे बड़ा भुल्लकड़ क्रिकेटर दुनिया में नहीं होगा, लाइव मैच में शर्टलेस हो गए मार्कस स्टोइनिस
मुंबई में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं गिरफ्तार
राष्ट्रपति मुर्मू ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जताया दुख, कहा- शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति
एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जयपुर में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले पर टी राजा सिंह का विवादित बयान
गोपालगढ़ में मां-बेटे पर बदमाशों ने किया हमला, वीडियो में देंखे बेटे पर लगी गोली, मां घायल