क्या है आईफोन का शॉर्टकट ऐप?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन का शॉर्टकट ऐप आपको अन्य ऐप्स के साथ काम करने का क्विक तरीका देता है। आप बस एक टैप से या सिरी से पूछकर कई टास्क को आसान बना सकते हैं। शॉर्टकट कई तरह की चीजों को ऑटोमैटिक कर देता है। उदाहरण के लिए, अपने कैलेंडर पर अगले ईवेंट के लिए दिशा-निर्देश देना है, एक ऐप से दूसरे ऐप में टेक्स्ट ले जाना और बहुत कुछ शामिल है।
चार्जिंग पर लगाते ही फोन आपको बोलेग थैंक्यू
शॉर्टकट के जरिए आप एक ऐसा ऑटोमेशन जोड़ सकते हैं, जो फोन को चार्ज पर लगाते ही आपको थैंक्यू बोलेगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1- सबसे पहले अपने आईफोन में शॉर्टकट ऐप ओपन करें। अब Automation में जाएं।स्टेप 2- उसके बाद राइट साइड में सबसे ऊपर आपको + का आइकन दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3- अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और चार्जर को सिलेक्ट कर लें।स्टेप 4- यहां आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से एक is connected और दूसरा is Disconnected होगा। आपको is connected सिलेक्ट करना होगा।
स्टेप 5- ऐसा करते ही नीचे आ रहे ऑप्श Run immediately सिलेक्ट कर लें। इससे फोन चार्जिंग पर लगते ही ऑटोमेशन रन करेगा। इसके लिए आपको कन्फर्म करने की जरूरत नहीं होगी।
बहुत आसान है तरीका
स्टेप 6- अब Next बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। स्टेप 8- आप Speak Text पर जाएं। फिर Speak पर क्लिक करें। अब आप यहां वह लिख दें जो चार्जिंग पर लगाते समय सुनना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप लिख सकते हैं Thankyou अपना नाम. स्टेप 9- इसके बाद Done पर क्लिक कर दें।
कैसे करें डिलीट?

अगर आप शॉर्टकट में जोड़े गए किसी ऑटोमेशन को डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको शॉर्टकट ऐप ओपन करना होगा। उसके बाद ऑटोमेशन में जाएं। अब जिस ऑटोमेशन को डिलीट करना चाहते हैं, उसे लेफ्ट स्वाइप करें। ऐसा करते ही डिलीट का ऑप्शन आ जाएगा। उस पर क्लिक करके डिलीट कर दें।
You may also like
कांग्रेस को हर जिले में मजबूत करने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान, राहुल गांधी ने दी जानकारी
जयंती विशेष: 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त का योगदान अनुपम, 'भारत माता मंदिर' में दिखती है अखंड भारत की झलक
जुलाई 2025 स्मार्टफोन लॉन्च लिस्ट: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसका चलेगा जादू?
Vastu Tips: उपहार में मिली ये चीज होती है बहुत ही शुभ, घर में रखने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां
निर्माण से पहले ही खाटूश्यामजी रेल लाइनको लेकर मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने अश्विनी वैष्णव से की प्रोजेक्ट बंद करने की मांग