Top News
Next Story
Newszop

Bihar News: तीन बच्चों संग कहां गई महिला? हत्या की साजिश या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

Send Push
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र के परसियां गांव में एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई है। 22 अक्टूबर को सुबह-सुबह संध्या नाम की यह महिला अपने तीनों बच्चों सृष्टि (10 वर्ष), शिवम् (7 वर्ष) और सौरभ (5 वर्ष) के साथ अचानक गायब हो गई। संध्या के मायके वालों को इसकी सूचना उनकी गोतनी ने फोन पर दी। संध्या के पति सुधीर यादव काम के लिए कुछ दिन पहले ही राजस्थान के जयपुर गए हुए थे। सूचना मिलते ही संध्या के मायके वाले परसियां गांव पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। दहेज ना मिलने पर हत्याचिंतित परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। संध्या के पिता रंजीत सिंह और चाचा चंद्रमा सिंह ने पौथू थाने में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजीत सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने ही संध्या और उनके तीनों बच्चों की हत्या कर शवों को गायब कर दिया है और लापता होने की झूठी कहानी बनाई है। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोपसंध्या के चाचा चंद्रमा सिंह ने भी ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संध्या के ससुर चनेश्वर यादव, सास, ननद, देवर और गोतनी सभी मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे मांगने पर भी मारपीट की जाती थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संध्या और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई में महिला अपने बच्चों के साथ लापता हुई है या फिर उनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटीपौथू थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि संध्या का पति सुधीर यादव जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने एक वाहन चालक को हिरासत में लिया है, जिसने संध्या और उसके बच्चों को अस्पताल ले जाने में मदद की थी। यह मामला अभी तक पुलिस के लिए एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक शव बरामद नहीं हो जाते या सभी लोग सकुशल नहीं मिल जाते, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Loving Newspoint? Download the app now