अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब फिर से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा का असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम बहुत हद तक बदल गया है। रात के समय में अब AC और कूलर भी चलना बन्द हो गए हैं। लोग स्लो पर पंखा चलाकर अपना काम चला रहे हैं। उधर ग्रामीण क्षेत्र में बिना पंखे के ही रात में ठीकठाक ठंड पड़ रही है। प्रदेश में इस समय शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा ठंड पड़ रही है।
6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
साथ ही सुबह के समय दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसी तरह 9, 10 और 11 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
वहीं प्रदेश के तापमान लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी न्यूनतम तापमान में कमी शुरू हो जाती है तो कभी अधिकतम तापमान में गिरावट जारी हो जाती है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अपने सामान्य से ऊपर है। हालांकि बरेली में न्यूनतम तापमान बहुत गिर गया है।
बरेली में 13.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां तापमान सामान्य से 2.6℃ नीचे दर्ज किया गया है। इसी तरह मेरठ और शाहजहांपुर में 15.6℃, नजीबाबाद में 16.2℃, बाराबंकी और हरदोई में 16.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं लख़नऊ में 18.4℃ न्यूनतम और 30.4℃ अधिकतम दर्ज किया गया है।

You may also like

ज़ोहरान ममदानी के मेयर बनने के बाद फिर चर्चा में न्यूयॉर्क, अमेरिका की राजधानी ना होते हुए भी इतना अहम क्यों?

Health Tips: रोज करेंगे हल्दी का सेवन तो मिलेंगे ये गजब के फायदे, बिमारी तो रहेगी आपसे...

IPL 2026: क्या आगामी सीजन से पहले रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni? जानें सीएसके के सीईओ ने क्या कहा

Crime: पति की हत्या कर रसोई के नीचे दफनाया, ऊपर से लगा दी सीमेंट और टाइलें, फिर पत्नी प्रेमी के साथ हो गई फरार, एक साल बाद...

JEE Main 2026: आवेदन प्रक्रिया और आयु सीमा संबंधी जानकारी