जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कांग्रेस को चुनौती देने के बाद सियासी टेंपरेचर लगातार गर्म हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की चुनौती को स्वीकार करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार करने के लिए हम तैयार हैं। मैं मुख्यमंत्री से खुले मंच पर बहस करने की तैयारी कर रहा हूं, मुख्यमंत्री बहस के लिए स्थान और समय तय करके मुझे सूचित करें। सीएम भजन लाल के इस बयान के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के भी बड़े बयान सामने आए हैं।
'आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं'नेता प्रतिपक्ष जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया। इसमें लिखा कि मुख्यमंत्री जी, सोमवार को मैंने आपके भाषण का एक अंश मीडिया में देखा, जिसमें आप कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष और भाजपा सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की तुलना कर खुले मंच पर बहस की बात कर रहे थे. मैंने और हमारे कांग्रेस विधायक दल ने कई बार इसकी तुलना की है और आपसे सवाल पूछे हैं, परन्तु आप और आपकी सरकार इसके बारे में जानकारी देने में असफल रहे हैं। अब आपने खुले मंच पर ऐसा करने की इच्छा जताई है। विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता होने के नाते मैं कांग्रेस सरकार एवं भाजपा सरकार के कार्यकाल के कार्यों की तुलना की आपकी यह चुनौती स्वीकार करता हूं। आप इसके लिए उचित समय, स्थान एवं माध्यम चुनकर सूचित करें।
फिर अल्बर्ट हाॅल के सामने कर लेते है बहसइधर, मुख्यमंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पलटवार किया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहे तो अल्बर्ट हॉल के बाहर सार्वजनिक मंच पर और जनता के सामने हमारी सरकार और भाजपा सरकार के काम को लेकर बहस कर लें, पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार में कितना काम हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से मुकाबला तो छोड़ो, पहले सही ढंग से ट्वीट करना तो सीख लीजिए।
सीएम ने कांग्रेस को दी कार्यकाल की समीक्षा को लेकर चुनौतीइस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को खुले मंच पर चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने 5 साल के कार्यकाल और हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल की समीक्षा करे, फिर रिपोर्ट देखकर बताइए, किसका कार्यकाल भारी है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल पर हमारे डेढ़ साल भारी है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि पहले आंकड़े मंगवाइए फिर बात करिए, यू ट्वीट कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास मत कीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के बहाने गरीबों का शोषण किया है।

माननीय मुख्यमंत्री जी,
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) June 24, 2025
कल मैंने आपके भाषण का एक अंश मीडिया में देखा जिसमें आप कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष और भाजपा सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की तुलना कर खुलेमंच पर बहस की बात कर रहे थे।
मैंने एवं हमारे कांग्रेस विधायक दल ने कई बार इसकी तुलना की है और आपसे सवाल पूछे हैं परन्तु…
फिर अल्बर्ट हाॅल के सामने कर लेते है बहसइधर, मुख्यमंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पलटवार किया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहे तो अल्बर्ट हॉल के बाहर सार्वजनिक मंच पर और जनता के सामने हमारी सरकार और भाजपा सरकार के काम को लेकर बहस कर लें, पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार में कितना काम हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से मुकाबला तो छोड़ो, पहले सही ढंग से ट्वीट करना तो सीख लीजिए।
कान खोलकर सुन लें.. भाजपा सरकार
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 23, 2025
कानून के दायरे में रहकर काम करें..
कांग्रेस के कार्यकर्ता को डराने की जुर्रत ना करें pic.twitter.com/KpwGcN2zBR
सीएम ने कांग्रेस को दी कार्यकाल की समीक्षा को लेकर चुनौतीइस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को खुले मंच पर चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने 5 साल के कार्यकाल और हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल की समीक्षा करे, फिर रिपोर्ट देखकर बताइए, किसका कार्यकाल भारी है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल पर हमारे डेढ़ साल भारी है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि पहले आंकड़े मंगवाइए फिर बात करिए, यू ट्वीट कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास मत कीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के बहाने गरीबों का शोषण किया है।
You may also like
काजोल की मिडिल क्लास वाली हरकत पर लोग खुश, चप्पल और सूती कुर्ते में दिख गई DDLJ की सिमरन
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अस्पताल में भर्ती, पीठ की दो सर्जरी से गुजरना पड़ा
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
दीघा जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद वितरित
अवैध रूप से विद्युत चोरी करने के आरोप मे 52 पर प्राथमिकी दर्ज, 1575 लोगो का कटा कनेक्शन