नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन मुंबई के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अर्जुन को कई मौकों पर देखा गया था कि वह ब्रेक में टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आए। मुंबई की टीम आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में हार कर खिताबी रेस से बाहर हो गई। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि अर्जुन तेंदुलकर का इस टीम के साथ क्या भविष्य है। क्या अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम के साथ बने रहना चाहिए या फिर छोड़ देना चाहिए।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अपने पिता से अलग एक तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, उनके अंदर बल्लेबाजी की भी जबरदस्त क्षमता है। वह पेस बॉलर ऑलराउंडर के तौर पर घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं, लेकिन अब तक उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई है। आईपीएल में अर्जुन कई सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।
इंटरनेशनल करियर के लिए करना पड़ेगा ये काम
मौजूदा समय में किसी भी खिलाड़ी के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच बन चुका है। इस लीग में दमदार प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह पाई है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को अपने पिता की तरह भारत के लिए नाम कमाना है तो अब उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। अर्जुन को मुंबई इंडियंस से खुद को अलग करना होगा। क्योंकि अर्जुन जब तक इस फ्रेंचाइजी के साथ रहेंगे तब तक कहीं ना कहीं उनके लिए एक कंफर्ट जोन रहेगा और प्लेइंग इलेवन में शायद ही मौका मिल पाएगा।
खास तौर से टीम के अहम मैचों में तो अर्जुन के लिए मैनेजमेंट बिल्कुल भी नहीं सोचेगी। ऐसे में साफ है कि अर्जुन के अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है वह बाहर नहीं निकल पाएगी। वहीं अर्जुन अगर किसी दूसरे फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ते हैं तो वहां उन्हें हो सकता है कि मुंबई इंडियंस से ज्यादा मौके मिले, जिससे वह खुद साबित कर भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना पूरा सके।

You may also like
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप
यूक्रेन: जंग के मैदान में चुंबक से 'चमत्कार', सैनिकों की जान बचा रही ख़ास डिवाइस
Weather update: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच तक गिरा पानी, बाढ़ के हालात, आज यहां अतिभारी बारिश की चेतावनी
हवा में खतरा: स्पाइसजेट फ्लाइट की उड़ान के दौरान उखड़ी खिड़की, यात्रियों में मचा हड़कंप; Video
सीमा पर दुश्मन के हर मंसूबे को चकनाचूर करने की तैयारी, जैसलमेर में सेना ने हेलिकॉप्टरों संग किया सर्जिकल स्ट्राइक अभ्यास