रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 24 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिल रही है और पारा भी दिन पर दिन चढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। रुड़की सहित गई मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हैं। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी लोगों को सताने लगी है। काशीपुर, कोटद्वार, खटीमा, रुद्रपुर और रुड़की जैसे मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। देहरादून में भी दिन के समय तापमान लगातार तीन दिनों से 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह और शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं है और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और बारिश होने का भी अनुमान है, जिससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
You may also like
पाकिस्तान आर्मी चीफ़ के बयान पर भारत में कितना ग़ुस्सा
जयपुर समेत कई जिलों में कई जिलों में चली धूलभरी आंधी
साबुन से भी नहीं हटते कॉलर के गंदे दाग? सिर्फ दो मिनट में मिलेगी राहत, साथ में और 6 बेहतरीन टिप्स 〥
PBKS vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2025: श्रेयस अय्यर या निकोलस पूरन, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की 50% वाली व्यवस्था का हो सकता है अंत, जाति जनगणना से खुलेगा रास्ता….