भोपाल: मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे यश घनघोरिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। इसे लेकर बीजेपी ने बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया है कि किसान के बेटे अभिषेक परमार को वोट चोरी कर हरा दिया है। उन्होंने कहा कि एमपी में 15 लाख युवाओं को रजिस्टर करवाया गया। इसके लिए 50 रुपए का शुल्क रखा गया था।
आठ करोड़ की वसूली विश्वास सारंग ने कहा कि यह सब मिला दें तो साढ़े सात करोड़ रुपए होता है। युवाओं से उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई वसूली गई है। चुनाव लड़ने का भी शुल्क था। इससे एक करोड़ जमा किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में साढ़े आठ लाख वोट होल्ड या रिजेक्ट हो गए। विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि यह वोट राहुल गांधी ने चोरी कर लिए। कांग्रेस के वोट चोरी किए हैं।
कांग्रेस के अंदर हुई वोट चोरीमंत्री ने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में 18 से 35 साल की उम्र तक के युवा पार्टिसिपेट कर सकते थे। संतोष सिंह विदिशा जिले में रहते हैं, इनकी उम्र 44 साल है। कांग्रेस ने इस तरह से वोट चोरी करने का काम किया है। वहीं, इसी तरह अंजुम खान जिनकी मेंबरशिप हुई कि वोटर कार्ड के हिसाब से इनकी उम्र 36 साल है। उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी कांग्रेस के अंदर हुई है, क्या राहुल गांधी इसका जवाब देंगे।
राहुल गांधी लगा रहे झूठे आरोपदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर खबरें बनाने की मुहिम राहुल गांधी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जबसे फेस बने हैं कांग्रेस चुनाव हार रही है राहुल गांधी फेस सेविंग के लिए बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं। वोट चोरी की जुमलेबाजी कर रहे हैं , वोट चोरी की जो बातें कहीं साबित नहीं कर पाए।

You may also like

164 का बयान काम नहीं आया, शौहर को मिली 7 साल की सजा

डायबिटीज में दालों का सेवन: सावधानियां और सुझाव

जापान मास्टर्स 2025: लक्ष्य सेन और प्रणय दूसरे दौर में, किरण और आयुष का सफर हुआ समाप्त

झारखण्ड को आतंकवादियों का स्लीपर सेल बनाने वाले झामुमो को राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू

HAQ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले हफ्ते में 13.75 करोड़ की उम्मीद