रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

मिशन 2027: 403 विधानसभा क्षेत्रों को मथेगी भाजपा, हर गांव-गली तक पहुंचने की कोशिश, जान लीजिए प्लान

AI कब तक हो जाएगा इंसानों जितना होशियार? एक्सपर्ट्स ने बता दी ऐसी-ऐसी बातें जो आंखे खोल देंगी

बहू नेˈ अंगारों पर चलकर देनी पड़ी अग्नि परीक्षा कहा- सास लगाती है झूठे आरोप नहीं भड़काती पति को﹒

प्रधानमंत्री मोदी ने NALSA के 30 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, बोले न्याय प्रणाली को और सुलभ बनाने में होगा नया संकल्प

Dhirendra Krishna Shastri: हिंदू राष्ट्र…सनातन…लव जिहाद…, जानिए बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समर्थकों को दिलाई और किनकी शपथ?