अगली ख़बर
Newszop

Video: रश्मिका मंदाना के हाथों को विजय देवरकोंडा ने सरेआम चूमा, ब्लश करने लगी 'द गर्लफ्रेंड', देखते रह गए लोग

Send Push
विजय हाल ही में एक कार्यक्रम में अपनी मंगेतर रश्मिका को सपोर्ट करने उनकी अपकमिंग फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' से जुड़े एक इवेंट में पहुंचे। यहीं इवेंट में कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा।

दरअसल इस इवेंट में भीड़ में नजर आ रहे विजय देवरकोंडा ने रश्मिका का हाथ थामा और पहली बार पब्लिकली ये दिखा दिया कि वो एक्ट्रेस से कितने करीब हैं। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो में विजय रश्मिका के हाथ को लेकर चूमते दिख रहे हैं। इस दौरान कैमरे में जो कुछ कैप्चर हुआ उसमें विजय की आंखों में रश्मिका के लिए बेहद प्यार नजर आया है। वहीं इसके बाद रश्मिका शरमाती दिख रही हैं। उनके चारों ओर मौजूद पपाराजी और फैन्स के कैमरे उन्हें कैप्चर करते दिखे। साउथ के इस खूबसूरत कपल का एक लाजवाब मोमेंट हर कैमरे में कैद हो चुका था।


लोगों ने वीडियो पर जताया प्यार

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जैसे कॉमेंट्स की बौछार हो गई है। एक फैन ने कमेंट किया और लिखा, 'प्यारा और बेस्ट कपल।' एक और ने लिखा- इनकी रियल गर्लफ्रेंड। वहीं दूसरे ने लिखा- ब्रो, फाइनली।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्में
विजय और रश्मिका साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ दिखे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और इसके बाद साल 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया और लोगों के दिलों में बस गए। साल 2018 में, रश्मिका ने कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी, क्योंकि दोनों के बीच रिश्ता बनने से पहले ही ये एहसास हो गया था कि ये गाड़ी आगे साथ नहीं बढ़ सकती। हालांकि विजय का नाम पिछले कुछ साल में अन्य लोगों के साथ भी खूब जुड़ा है और रश्मिका ने हमेशा कहा है कि वे अच्छे दोस्त हैं।


फरवरी में शादी की है चर्चा
इस साल अक्टूबर में, विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्होंने और रश्मिका ने सगाई कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें