बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में चल रहे मानहानि मामले में भले ही बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने माफी मांग ली हो, लेकिन उन्हें महिला किसान मोहिंदर कौन ने माफ करने से इनकार कर दिया है। यह मामला वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है, जब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा किया था। कंगना ने एक ट्वीट में प्रदर्शन कर रही महिलाओं की एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया था कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पैसे देकर आंदोलन में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने तस्वीर में दिखाई गई महिला को टाइम मैगजीन में शामिल बिल्किस बानो (शाहीन बाग की ‘दादी’) बताया था। उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये में उपलब्ध हैं। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि तस्वीर में मौजूद महिला वास्तव में 78 वर्षीय किसान मोहिंदर कौर थीं। इस टिप्पणी से आहत होकर मोहिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ अदालत में मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। आज हम आपकों इस महिला किसान के बारे में बताने जा रहे जिन्होंने 4 सालों तक कंगना के खिलाफ अपनी इस लड़ाई को जारी रखा।
महिला किसान मोहिंदर कौर की उम्र 78 साल
मोहिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडियां गांव की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 78 साल है। वो एक महिला किसान हैं, जिनके पास 13 एकड़ जमीन है। वो एक पुराने घर में रहती है। उनके पति का नाम लाभ सिंह है। लाभ सिंह 80 साल के हैं और बीमार होने के कारण ज्यादातर बिस्तर पर ही रहते हैं। वहीं मोहिंद का बेटा गुरदास पिछले तीन महीनों से गंभीर संक्रमण के कारण बिस्तर पर है। उसकी पत्नी की मृत्यु डेढ़ साल पहले संक्रमण से हो गई थी।
कंगना की माफी पर भी क्यों नहीं मानी
मोहिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ अदालत में मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। लगभग चार वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद कंगना ने कोर्ट में कहा कि उन्हें हुई गलतफहमी पर खेद है और उन्होंने माफी मांगी। अदालत ने कंगना को जमानत पर रिहा कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। अदालत में कंगना की माफी मोहिंदर कौर के लिए एक बड़ी जीत थी। लेकिन उन्होंने कंगना को माफ नहीं किया। कौर ने कहा उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए यह लड़ाई लड़ रही हूं। उन्होंने कहा था कि वो अब पीछे नहीं हटेंगी।

You may also like

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी का सेक्सी वीडियो वायरल, हाफ न्यूड लुक देख पागल हुए फैंस

पहली तीन तिमाहियों में 79 खरब युआन तक पहुंचा चीन का समुद्री सकल घरेलू उत्पाद

Human Body Parts Parcel : ऑनलाइन मंगाई दवा, लेकिन बॉक्स में मिले दो कटे हाथ और उंगलियां

PAK vs SA 1st ODI: फैसलाबाद में चमके क्विंटन डी कॉक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दिया 264 रनों का लक्ष्य

फुटबॉल: भारत अंडर-23 पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी