अगली ख़बर
Newszop

राष्ट्रपति ने गृहमंत्री को अचानक लगाया फोन... दिल्ली धमाके को लेकर की ये बात

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। ब्लास्ट के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की, जिसके बाद मामले की जांच NIA को सौंपने का फैसला लिया गया। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय दक्षिण अफ्रीकी देश अंगोला की यात्रा पर हैं। उन्होंने अंगोला से ही गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण ब्लास्ट के बारे में जानकारी ली। बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। बातचीत में अमित शाह ने प्रधानमंत्री को हालातों की जानकारी दी थी।

घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे थे शाहबता दें कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही अमित शाह काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अधिकारियों से बातचीत कर मामले से जुड़ा अपडेट ले रहे हैं। अमित शाह धमाके में घायल लोगों को देखने लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल भी गए। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली थी।

रिव्यू मीटिंग करते अमित शाह
किसी भी एंगल को खारिज नहीं कर सकतेकेन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि इस धमाके की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, NIA, NSG, FSL की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और धमाके के कारण का पता लगाने की कोशिशें शुरू कर दी थी। गृह मंत्री ने कहा था कि जब तक घटनास्थल पर मिले सुबूतों का एनालिसिस नहीं होता, किसी भी एंगल को खारिज नहीं किया जा सकता है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें