पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार को भी पटना में भारी बारिश हुई। बारिश के चलते पटना के कई इलाकों में जल जमाव हो गया। इस बारिश ने 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 175 मिलीमीटर बारिश हुई। 1997 के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बारिश हुई है। बारिश के बाद शहर में पानी भर गया। मंगलवार को भी कई निचले इलाकों में पानी भरा रहा। जिला प्रशासन जल जमाव को दूर करने की कोशिश कर रहा है।
पटना में बारिश ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई को पटना में 175.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे 28 साल पहले, 30 जून 1997 को 24 घंटे में 181.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मंगलवार को भी पटना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यह 3.3 मिमी थी।
बारिश के बाद पटना के तापमान में आई गिरावट
बारिश कम होने के बाद तापमान में थोड़ा बदलाव आया। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
Video
बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पटना में जलजमाव दूर करने के उपायों पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आसपास के निकायों से मोटर पंप मंगवाने को कहा। जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों के विशेषज्ञों और इंजीनियरों की मदद लेने की बात कही।

You may also like
जयपुर की सड़कें टूटी तो निगम के नेता प्रतिपक्ष पहुंचे पुलिस थाने, रखी अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग
रूस, फिलीपींस और कजाकिस्तान... कहां से MBBS करना होगा सबसे सस्ता? जानें तीनों देशों की फीस
बिजनौर: BJYM जिलाध्यक्ष हमला मामले में DM का बड़ा एक्शन, आरोपी का शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, अवैध धंधों पर चाबुक
भारत ने कोरिया को हराकर विश्व जूनियर स्क्वैश की टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया
ठीक 28 साल पहले शाहरुख खान को जिस घर के सामने से गार्ड ने हटाया था, आज वहीं खड़ा है उनका मन्नत