Next Story
Newszop

बिहार: शिवहर में गैंगवार की आहट, गुड्डू ठाकुर की गोली मारकर हत्या, लालकृष्ण झा अस्पताल में भर्ती

Send Push
शिवहर/सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी और शिवहर जिले में अपराधियों से पुलिस हलकान है। इन दोनों जिलों में से खासकर सीतामढ़ी में आपराधिक घटनाएं अधिक बढ़ गई है। घटनाओं से पुलिस पशोपेश में है। बढ़ती घटनाओं के चलते आमलोग सुशासन की सरकार को 'जंगलराज' की संज्ञा देने लगे है। इधर, शिवहर जिले में फिर अपराधियों ने तांडव किया है। यहां अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा इलाजरत है।





घटना से क्षेत्र में सनसनीशिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव की घटना है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना बुधवार सुबह की है। मृतक का नाम गुड्डू ठाकुर है। उसे चार गोलियां मारी गई है। वहीं, उसका साथी लाल कृष्ण झा भी गोली लगने से घायल हुआ है। वो इलाज के बाद ठीक है। वहीं, जख्मी गुड्डू को सीतामढ़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दो अपराधी पैदल ही आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले।





गैंगवार में घटना को अंजाम !बताया जा रहा है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। दोस्तियां वही गांव है, जहां का कुख्यात और नक्सली संतोष झा था, जिसकी सीतामढ़ी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोलीकांड से गैंगवार बढ़ने की बात कही जा रही है। एक दशक तक सीतामढ़ी और शिवहर जिले में दहशत का पर्याय रहा कुख्यात संतोष झा दोस्तियां गांव का ही रहने वाला था। उसकी 2018 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप मुकेश पाठक गैंग पर लगा था। मुकेश पाठक फिलहाल जेल में बंद है। अब दोस्तियां के गुड्डू ठाकुर और लाल कृष्ण झा पर गोलियां चलाने के पीछे किसका हाथ और क्या मकसद है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।





पुलिस को मिले घटना के सुराग: एसपीइस वारदात के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स दोस्तियां गांव पहुंची। घटनास्थल पर एसडीपीओ सुशील कुमार, कई थानों की पुलिस और एसटीएफ जांच में जुट गई। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now