अगर आप के मन के किसी कोने में ये बात आई है, तो आपने बालों को बढ़ाने के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स को बदलने और नए-नए प्रोडक्ट्स को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया होगा। मगर क्या आप जानती हैं कि इन प्रोडक्ट्स में पैसे बहाने से बालों को भले ही आज फायदा हो सकता है। मगर ये तरीका लॉन्ग टर्म में बालों के लिए फायदेमंद नहीं है। दरअसल, बालों में केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल करके आप इनको ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप बालों को किस तरह जड़ों से लंबा और घना बना सकती हैं?
बालों को कमर तक लंबा कैसे करें?

आप बालों को कमर तक लंबा करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम जिस नुस्खे के बारे में बात कर रहे हैं, उसकी जानकारी जयपुर के डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर दी है।
इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आपको हेयर फॉल रोकने के लिए 100% असरदार देसी नुस्खे को अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको महज 2 चीजों को मिलाकर तेल तैयार करना होगा। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कौन सी 2 चीजें मिलानी है?
दरअसल, आपको हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए देसी तेल बनाना होगा। डॉक्टर मनोज द्वारा बनाए इस तेल में 2 चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
- सरसों का तेल
- चुकंदर की पत्तियां
आप इन दोनों चीजों को अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं। हालांकि, आपको इस तेल को ज्यादा मात्रा में बनाने से बचना चाहिए। आप एक हफ्ते के हिसाब से तेल बना सकते हैं।
तेल बनाने का तरीका
बता दें कि सरसों का तेल हमारे घरों में पाया ही जाता है। मगर बात जब चुकंदर की पत्तियों के बारे में आती है, तो बाजार में बिकने वाले चुकंदर के साथ पत्तियां भी खरीद सकते हैं। अक्सर लोग इन पत्तियों को फेंक देते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
इस तेल को बनाने के लिए आपको सरसों के तेल को गर्म करना है। अब इस तेल में चुकंदर की पत्तियों को डाल लेना है। आपको इस तेल को तब तक पकाना है, जब तक ये पत्तियां काले रंग की नहीं दिखने लगती है। इसके बाद गैस को बंद करके तेल को ठंडा होने दें।
कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को इस्तेमाल करने के लिए आपको बालों की जड़ों तक अच्छी तरह से लगाना है। आप हफ्ते में 3 बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों को लॉन्ग टर्म में फायदा होगा। साथ ही, बालों को मजबूती मिलेगी, चमक आएगी और लंबाई भी बढ़ेगी। ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
सरसों के तेल के फायदे

बता दें कि सरसों के तेल में विटामिन-ए, ई, के और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इससे बालों की ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। वहीं, विटामिन ए स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
चुकंदर की पत्तियों के फायदे
चुकंदर की पत्तियां बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। इससे डैंड्रफ को कम करने, बालों का झड़ना रोकने और इन्हें चमकदार बनाने का काम करते हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
आम आदमी की थाली और प्रधानमंत्री की थाली में कितना फर्क? जानिए नरेंद्र मोदी के रोज के खाने का पूरा खर्चा और डाइट प्लान`
कहीं भी, कभी भी आ जाती है गैस या फार्ट? जानिए इसकी असली वजह और पेट को बिल्कुल शांत करने का आयुर्वेदिक तरीका`
नंदी के कान में ऐसे बोलनी चाहिए अपनी मनोकामना, जान लें सही तरीका तभी मिलेगा फल`
मार्कशीट के बहाने प्रेमी संग भागी बीवी, पति ने पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा`
घर के बीचों-बीच रख दी जो ये चीज तो कभी नही आएगी कंगाली, तरक्की खुद चलकर आएगी आपके द्वार`