Top News
Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशि का राशिफल 22 अक्टूबर 2024: वाणी व्यवहार संयमित रखना होगा, खर्च भी बना रहेगा

Send Push
Gemini Horoscope 22 October, 2024:आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के जातक आज दिन के आरंभ में सुस्ती महसूस करेंगे लेकिन दिन के दूसरे भाग में काफी सक्रिय रहेंगे। काम में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना होगा। आपको आज निवेश से भी लाभ मिलेगा। लेकिन लेनदेन में आपको जोखिम से भी बचना होगा। आप आज घर की साज सज्जा और सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। उपहार भी आपको मिल सकता है। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि के जातक आज घर परिवार में तालमेल बनाकर रखे और जिद्द से बचें क्योंकि आज आपके कुछ करीबी लोग आपके बात व्यवहार से आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको आज बच्चों की खुशी के लिए उनके साथ समय बिताना होगा और उनके लिए कुछ शॉपिंग भी करनी होगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी और वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आज पक्की हो सकती है। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के लोगों को आज गले में खराश और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आपको आज वायु विकार की समस्या भी होने की आशंका है। सलाह है कि शीतल पेय से परहेज रखें। आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के लोगों को उपाय के तौर पर आज गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए। आपको आज आज गणेशजी को दूर्वा भी अर्पित करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now