आज का मौसम 08 अक्टूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि आज मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अक्टूबर को तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दिनों ह्यूमिडिटी में कमी आएगी और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम? 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक के दिनों में तापमान फिर से थोड़ा बढ़ेगा, जब अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की संभावना है। हालांकि, इन दिनों भी आसमान साफ रहने की संभावना के साथ ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रह सकता है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी बदलाव की स्थिति में तुरंत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, एनसीआर के लोग इस बदलते मौसम और शुद्ध हवा का पूरा आनंद उठा रहे हैं।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
बिहार में 7 और 8 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में मौसम में सुधार की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावनापूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 8 अक्टूबर को बिजली के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में भी सोमवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। राजधानी लखनऊ में तो झमाझम बारिश हुई है। रात में भी बूंदाबांदी होती रही। फिलहाल मौसम बहुत मजेदार हो गया है। लेकिन यह बारिश का दौर अब थमने वाला है। आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ हो सकता है। इसके कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश में 8 अक्टूबर से गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी और इसका असर 12 अक्टूबर तक बना रह सकता है। अब मानसून भी धीरे-धीरे वापस जाने की तैयारी में है।

You may also like
देश में एक नई तरह की तानाशाही का खतरा मंडरा रहा है : गोपाल राय
ओली कैबिनेट के दो मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला विशेष अदालत में दायर
शिखर धवन को बॉक्सिंग रिंग में उतारना चाहते हैं अबरार अहमद, बोले- मैं उनसे लड़ना चाहता हूं; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Karva Chauth 2025: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है अशुभ योग, विवाहित महिलाऐं इस दौरान पूजा-पाठ करने से बचें
साइमन कैटिच ने बताया, पैट कमिंस के स्थान पर किसे मिल सकता है एशेज सीरीज में मौका