बस्ती/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। चौधरी बस्ती जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहीं उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। गिरजेश चौधरी एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी थे। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। उन्हें नवंबर 2022 में राज्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI Act) के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बताया जाता है कि निधन से एक दिन पहले उन्होंने लखनऊ स्थित कार्यालय में लगभग 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की और निर्णय सुनाए थे। पहले से नहीं थी कोई बीमारीचौधरी के निधन की खबर से राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों, सूचना आयोग के कर्मचारियों और RTI कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। गिरजेश चौधरी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका परिवार लखनऊ में ही रहता है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और उन्हें कोई पहले से बीमारी नहीं थी. इसलिए उनका निधन परिवार के लिए एक अचानक और गहरा सदमा है। कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधनलारी कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने बताया कि चौधरी को जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स और ब्लड प्रेशर नहीं मिल रहा था। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्हें तत्काल CPR दिया गया और होश में लाने की पूरी कोशिश की गई।
You may also like
सोलर सिस्टम: घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का आसान तरीका
कैसे एक व्यक्ति ने खाली बोतलें और कैन बेचकर बनाई करोड़ों की संपत्ति
उत्तर प्रदेश में फरवरी में बढ़ता तापमान: जानें कारण और प्रभाव
गुजरात टाइटंस टॉप-2 में अभी भी कर सकती है खत्म? RCB-PBKS मैच से होगा किस्मत का फैसला, समझें समीकरण
भानगढ़ का रहस्यमयी कमरा! जहां जाते ही मोबाइल होता है बंद, कैमरे हो जाते हैं फेल, वायरल डॉक्यूमेंट्री में जानिए क्या है इसका खौफनाक रहस्य