Top News
Next Story
Newszop

Cyclone Dana: झारखंड में कोल्हान इलाके में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Send Push
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान प्रमंडल मंे चक्रवाती ‘दाना’ का खासा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलांें भारी बारिश की संभावना है। भारी से अति भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंजज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर कम होगा। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से रांची समेत कई इलाकों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है। 25 को कोल्हान के कई इलाकों में भारी बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के मध्य भाग में भी तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। 26 अक्टूबर को भी रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश26 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भागों में तेज हवाओं का झोंका देखने को मिलेगा। वहीं मध्य भागों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 27 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीदमौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 27 और 28 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 26 अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर कम हो जाएगा और मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद दीपावली के मौके पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
Loving Newspoint? Download the app now