बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व ब्लाक प्रमुख की उनके घर में गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के हमीदपुर कला में जेवर और खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी का शव सोमवार सुबह उनके घर में बिस्तर से बरामद हुआ। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। परिवार के लोगों का आरोप है फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
मृतक विनोद चौधरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि विनोद चौधरी कल किसी काम से 4-5 लोगों के साथ गए थे और घर में एक नौकर भी काम करता था। वह सुबह अपने काम से कहीं चला गया था, शाम तक वह नहीं आया था। साथ ही साथ कुछ पैसों को लेकर एक विवाद में भी इनको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत थाने में भी दी गई थी।
जानकारी देते बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी 2000 से 2005 तक जेवर से ब्लॉक प्रमुख रहे फिर जिला पंचायत सदस्य और उसके बाद फिर खुर्जा से ब्लॉक प्रमुख रहे थे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं मृतक विनोद चौधरी।
उधर इस मामले में एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस फील्ड यूनिट और अधिकारी मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने भी प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

You may also like
रात को सोने से पहले` खा लें लहसुन की 1 कली सुबह होगा ऐसा कमाल कि नहीं होगा यकीन
करियर राशिफल 19 सितंबर 2025 : शुक्रवार को कलानिधि योग में देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन राशियों को कारोबार में होगा लाभ, देखें कल का करियर राशिफल
ईशा कोप्पिकर : अभिनय से लेकर ताइक्वांडो तक, 'खल्लास गर्ल' का अनोखा सफर
तेलंगाना: मूसी नदी का पुनरुद्धार चाहते हैं सीएम रेवंत रेड्डी, परियोजना पर काम के लिए ब्रिटिश कंपनियों को किया आमंत्रित
बिहार भाजपा ने किया कटाक्ष, कहा-कांग्रेस के लिए 'मेवा ही संगठन' हैं