मुकेश पटेल, कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रामकोला पुलिस ने एक सक्रिय धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की मास्टरमाइंड महिला सदस्य जैरुन्निशा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये गैंग भोली-भाली हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराता था, और फिर उन्हें मुंबई भेजकर देह व्यापार में धकेल देता था।
3 हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के बाद भेजा गया मुंबई
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरमान, अरबाज, इकरामुल और जैरुन्निशा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जैरुन्निशा लड़कियों को पहले दोस्ती और झूठे वादों के ज़रिए अपने झांसे में लेती थी। फिर उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव डाला जाता था। तीन हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के बाद मुंबई भेजा गया था, जिन्हें पुलिस ने समय रहते मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि धर्म परिवर्तन के बाद इन लड़कियों का यौन शोषण भी किया गया और उन्हें जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारा गया। गैंग का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गैंग का संबंध अन्य धर्मांतरण मॉड्यूल से भी हो सकता है।
रामकोला थाने की पुलिस की सक्रियता और तत्परता से इस संगठित अपराध का पर्दाफाश हुआ है। वही पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like
650 करोड़ के IPO में सिर्फ 14630 रुपये में कर सकते हैं निवेश, GMP 40 रुपये, जानिए कब और कैसे करें अप्लाई
झारखंड में एक और सैनिक स्कूल खोलने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी राज्य सरकार
(अपडेट) महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
निजी अस्पताल मरीजों को एटीएम की तरह करते हैं इस्तेमाल: उच्च न्यायालय
कुशीनगर में 1.28 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार