Next Story
Newszop

हद से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है गलत तेल, अंदर से शुक्राणु हो जाएंगे खत्म, आपके लिए कौन सा तेल है बेस्ट?

Send Push
खाना बनाने के लिए सबसे पहले तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद, एनर्जी, हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल देता है। लेकिन इसके साथ बहुत सारा अनहेल्दी फैट भी मिलता है। अगर आपका शरीर इसे ढंग से पचा नहीं पा रहा है तो यह आपके लिए जानलेवा बन सकता है और दिल-दिमाग की बीमारी पैदा कर सकता है।

लेकिन आपके लिए कौन सा तेल खाना सही रहेगा? इस सवाल का जवाब आयुर्वेद में अच्छी तरह दिया गया है, जिसे डॉक्टर चैताली राठौड़ ने शेयर किया है। वो कहती हैं कि तेल खाना जरूरी है, लेकिन इसे अपनी प्रकृति, विकृति और देश के हिसाब से सेवन करना चाहिए। किसी भी ट्रेंड या विज्ञापन के चक्कर में सेहत ना बिगाड़ लें।

सरसों के तेल के नुकसान? हर तेल हर किसी के लिए अच्छा नहीं रहता है। जैसे कि पुरुषों को इनफर्टिलिटी में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शुक्राणुओं को घटाने वाला माना जाता है। वहीं, कुछ शोध इसे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला मानते हैं, जो कि हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है। डॉक्टर ने हर तेल के फायदे और गुण बताए हैं, आप अपनी जरूरत और दोष के मुताबिक इनका चुनाव कर सकते हैं।
किस तेल में खाना बनाएं?​

तिल के तेल में कुकिंग के फायदे image
  • डॉक्टर चैताली के मुताबिक यह मसल्स को पोषण देता है
  • वात शांत करने वाला सबसे शक्तिशाली प्रभाव
  • स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म
  • उम्र के लक्षणों को कम करने वाला
  • ठंडी जगह में रहने वालों के लिए बेस्ट​

सरसों के तेल में खाना बनाने के फायदे image
  • डॉक्टर ने इसके अंदर सैचुरेटेड फैट कम बताए हैं
  • पचने में हल्का और तासीर में गर्म
  • कफ और वात दोष को शांत करने वाला
  • कीड़े मारने वाला
  • कान के विकारों के लिए फायदेमंद​

नारियल तेल के गुण image
  • यह पचने में भारी और ठंडा होता है
  • वात और पित्त दोष में राहत देता है
  • कफ दोष बढ़ाने वाला
  • स्किन की बीमारी दूर करने वाला और बालों के लिए फायदेमंद​

मूंगफली के तेल का असर image
  • मूंगफली के तेल की तासीर गर्म होती है
  • यह भारी होता है और देर से पचता है
  • पित्त दोष और जलन को बढ़ाता है​

तेल के फायदे बताता है आयुर्वेद image

डॉक्टर ने एक आयुर्वेदिक लेख को साझा किया है, जिसमें तेल को घी के बाद दूसरा सबसे फायदेमंद तेलीय पदार्थ बताया है। हालांकि बार-बार गर्म किया तेल इस्तेमाल करने से मना किया गया है। साथ ही अपनी प्रकृति, देश और फिजिकल एक्टिविटी के मुताबिक ही सेवन करने की सलाह दी गई है।डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now