लाइव हिंदी खबर :- इंडोनेशिया ने अपनी समुद्री रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उसने इटली के सेवानिवृत विमान वाहकपोत ग्यूसेप गैरीबाल्डी को 450 मिलियन डॉलर में खरीदने की मंजूरी दी है| यह जहाज वर्ष 1985 में निर्मित हुआ था और 2024 में सेवामुक्त कर दिया गया| अब इंडोनेशिया इसे हेलीकॉप्टर और ड्रोन अभियानों के लिए पुन: तैयार करेगा।
और अपने समय का उन्नत विमान वाहक माना जाता था। इंडोनेशिया इसे नए सिरे से अपग्रेड कर समुद्री निगरानी, मानवीय राहत, आपदा प्रबंधन, रक्षा अभियानों में उपयोग करने की योजना बना रहा है। यह कदम इंडोनेशिया के समुद्री रक्षा आधुनिकीकरण नीति का हिस्सा है। जिसके तहत वह अपने नौ सैनिक बेडे में आधुनिक जहाज, पनडुब्बियों और हवाई क्षमताएं जोड़ रहा है।
हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीति तनाव और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सौदा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सौदे से इंडोनेशिया न केवल अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी अधिक प्रभावशाली समुद्री शक्ति के रूप में उबरेगा।
You may also like
H-1B Visa Fee: एच1बी वीजा फीस पर कदम पीछे खींचेंगे डोनाल्ड ट्रंप!, इन प्रोफेशनल्स को दे सकते हैं छूट
स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी'ओर का खिताब
पराई औरत के लिए बीवी को` छोड़ा पत्नी की लग गई 2 करोड़ की लॉटरी फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते
माँ विजयासन माता मंदिर प्रांगण में लोकगायन, भक्ति गीत और नृत्य नाटिका की हुईं प्रस्तुतियाँ
मिडिल क्लास परिवार के इस बेटे ने कर्ज लेकर शुरू की थी छोटी सी दुकान, आज कई सेलिब्रिटी भी इस्तेमाल करते हैं इनका ब्रांड