जयपुर में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुभाष चौक क्षेत्र में करीब 2 बजे अचानक एक पुराना मकान धराशायी हो गया। हादसे के वक्त घर के लोग गहरी नींद में थे और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया और करीब 19 लोग उसमें दब गए।#WATCH | जयपुर, राजस्थान: ADCP दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया, "...रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया... इस मकान में करीब 19 लोग रह रहे थे, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं और 2 की मौत हो गई है... रेस्क्यू… https://t.co/TKWf7O8nFg pic.twitter.com/hEGw37DPgC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2025
बचाव कार्य में जुटीं टीमें
हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और दीवारों में आई नमी इस दुर्घटना की बड़ी वजह बनी। मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और भारी सीलन के कारण अचानक धराशायी हो गया। राहत दल ने समय रहते मलबे से चार लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।
बंगाली प्रवासी परिवार रह रहा था घर में
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि जिस मकान में यह घटना हुई, उसमें पश्चिम बंगाल से आए प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ किराए पर रह रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पिता-पुत्री की मौत से मातम
मलबे में दबे लोगों में से अधिकांश समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दुर्भाग्य से एक पिता और उसकी मासूम बेटी की जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय प्रभात और उनकी 5 साल की बच्ची पीयू के रूप में हुई है। इस हादसे में सोनू, ऋषि, वासुदेव, सुगंधा और सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हैं।
पूरे इलाके में गम का माहौल
अचानक हुए इस हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है। पड़ोसी बताते हैं कि परिवार कुछ ही समय पहले इस घर में शिफ्ट हुआ था और उन्हें घर की खराब स्थिति का ज्यादा अंदाजा नहीं था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आगे की जांच कर रहा है तथा अन्य जिम्मेदारियों की पड़ताल की जा रही है।
You may also like
Barwani: भारी बारिश से लैंडस्लाइड, तोरणमाल रास्ते पर गिरी चट्टाने और मलबा, एमपी-महाराष्ट्र मार्ग पर लगा जाम
यात्रा प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रेडिट कार्ड
अमरोहा में पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई
2025 वेनिस फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की घोषणा
बाबा बागेश्वर ने आगरा को कहा पागलखाना, तो शहर की बेटी शबाना ने दिया करारा जवाब