Next Story
Newszop

हरियाणा में कई जगह पर भारी बरसात, टूटा इतने सालों का रिकॉर्ड, आज 20 जिलों में होगी झमाझम बरसात

Send Push


Himachali Khabar

मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज रविवार के दिन भी बरसात कई स्थानों पर होगी। हरियाणा के 9 जिलों में शनिवार को जमकर बरसात हुई, इससे मई माह का 17 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। आपको बता दें कि सारे मई माह के अंदर 59.7 मिलीमीटर बरसात हुई है। इससे पहले 2008 में 68 मिमी बरसात हुई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को 20 जिलों में वर्षा के आसार हैं।

2 जून की रात्रि से भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 4 जून 2025 तक रहेगा। इस दौरान भारी बरसात हो सकती है। 

यहां पर हुई बरसात
शनिवार को एकाएक मौसम बदला, इसके बाद हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा, दादरी, अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल, चरखी जिले में बरसात हुई। करीबन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली। इससे कई जगह पर बिजली के खंभे टूट गए। 

 आज रविवार के दिन चेतावनी पंचकूला, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक और झज्जर में वर्षा यलो अलर्ट रहेगा

4 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम 
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर  4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक जून से 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है। परंतु  2 जून से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव  संभावित जिससे 2 जून  रात्रि से 4 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं कहीं
गरजचमक के साथ   हल्की बारिश की संभावना है।  जिससे इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

Loving Newspoint? Download the app now