Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी कर पाकिस्तान की चहेती बनी कवयित्री नेहा सिंह राठौर के लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। नेहा के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने 11 धाराओं में FIR की है। उनके ऊपर देशद्रोह का आरोप लगा है।
मृतकों पर उठाए थे सवालहजरतगंज पुलिस के मुताबिक गुडंबा कुर्सी रोड निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। अंबेडकर नगर निवासी महिला नेहा राठौर ने हमले में मरने वाले पर्यटकों पर सवाल उठाए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयान दे रही हैं।
देश के सम्मान पर आंचपाकिस्तानी मीडिया उनके वीडियो की तारीफ कर रहा है। जिससे देश के सम्मान पर आंच आ रही है। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान ने राष्ट्रपति को संबोधित शिकायती पत्र दिया है, जिसमें कुल 11 धाराएं लगाई गई हैं।
नेहा के पाकिस्तान में चर्चेकवि अभय प्रताप के मुताबिक नेहा सिंह राठौर लगातार दो समुदायों के खिलाफ आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने के लिए ऐसा कर रही हैं। वह अपने एक्स हैंडल से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं। नेहा की पाकिस्तान में तारीफ हो रही है।
भारत को नुकसान पहुंचा रही नेहाअभय आगे कहते हैं कि नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी मीडिया में भारत के खिलाफ किया जा रहा है। हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे संकट की स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ दिए जा रहे बयानों से देश के कवि समुदाय के साथ-साथ पूरे देश के मान-सम्मान पर आंच आ रही है।
You may also like
मुस्लिम लड़के के प्यार में इस कदर अंधी हुई महिला, बच्चों का भी नहीं किया लिहाज, प्रेमी के घर पहुंचकर कहा-ये रोज मेरे साथ… ⤙
ग्रामोत्थान परियोजना से हेमलता को मिली नई उड़ान
धार जिले में टीचर पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
चिकन 800, चावल 340 रुपए किलो: भारत के व्यापार प्रतिबंध से आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को लगेगा बड़ा झटका!
रिश्तेदारों से मिलने का बहाना बनाकर जाती थी पत्नी, जब पति ने पीछा किया तो हुआ ⤙