आज के महंगाई के जमाने में हर कोई अमीर बनने के सपने देखता है। हालांकि करोड़पति बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसमें काफी समय भी लगता है। फिर किस्मत का साथ देना भी जरूरी होता है। झटपट करोड़पति तो लोग तभी बनते हैं जब वह कोई लॉटरी जीतते हैं या उन्हें कहीं ढेर सारे पैसे पड़े हुए मिल जाते हैं।
ढेर सारा पैसा देख किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। कोई भी फ्री में मिले पैसे को आसानी से जाने नहीं देता है। हालांकि हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती है।
अब इस गरीब प्लंबर को ही ले लीजिए। ये प्लंबर एक चर्च में काम के सिलसिले में गया था। यहां दीवार की मरम्मत करने के दौरान उसे दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए मिल गए। इतने सारे पैसों को एक साथ देख प्लंबर डर गया। उसे समझ नहीं आया कि ये पैसे यहां क्या कर रहे हैं।
हालांकि इसके बाद उसने उन पैसों का जो किया वह हैरान करने वाला था। उस प्लंबर ने सारे पैसे चर्च को लौटा दिए। उसके इस अच्छे कर्म का ईश्वर ने उसे अच्छा फल भी दिया। वह फल क्या था यह जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहें।
प्लंबर को दीवार में मिले 5 करोड़ रुपएदीवार के अंदर से 5 करोड़ मिलने की यह अनोखी घटना अमेरिका के टेक्सास की है। एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां जस्टिन नाम का एक प्लंबर एक चर्च में बाथरूम की दीवार की मरम्मत का काम कर रहा था। इस दौरान उसे एहसास हुआ कि दीवार के अंदर कुछ है।
ऐसे में जब उसने दीवार के प्लास्टर को निकाला तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। दीवार के अंदर 5 करोड़ रुपए थे। इन पैसों को देख उसे यकीन नहीं हुआ। उसे लगा इतने सारे पैसे यहां कैसे हो सकते हैं।
ईमानदारी से लौटा दिए पैसेदिलचस्प बात ये रही कि इतने अधिक पैसों को देखकर भी उसका ईमान नहीं डोला। उसने पैसों को अपने पास नहीं रखा, बल्कि इक्सि सूचना चर्च प्रशासन को दे दी। उसकी इस ईमानदारी से चर्च प्रशासन भी बड़ा खुश हुआ। उन्होंने उसे इस ईमानदारी से खुश होकर उन्हीं 5 करोड़ में से कुछ रुपए दे दिए।
चर्च ने दिया ईमानदारी का इनामचर्च प्रशासन ने बताया कि लगभग सात साल पहले चर्च के ही एक सेफ से चोरी हो गए थे। उन पैसों को बहुत खोजा गया था लेकिन वह नहीं मिले थे। अब ये पैसे बाथरूम की दीवार के अंदर मिले हैं। शायद चोर ने उसे यहां छिपा दिया था।
फिलहाल चर्च प्रशासन ने प्लंबर की ईमानदारी से खुश होकर उसे ईनाम देने का ऐलान किया है। दीवार से पैसे निकालने के बाद उसी प्लंबर ने फिर से दीवार की मरम्मत कर दी है।
You may also like
Retail Inflation: 8 साल में पहली बार हुआ ऐसा... सिर्फ 1.54% के इस आंकड़े ने चौंका दिया, EMI घटने की अटकलें तेज
Bad Breath Alert :मुंह की दुर्गंध बता सकती है इन 4 स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत
एनडीए के सभी दल सीट बंटवारे से संतुष्ट, चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे: विजय चौधरी
पानी की कमी से बिगड़ सकती है आंतों की सेहत ,जानें 3 गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं
कौन हैं संभल के हाजी ब्रदर्स? इमरान-इरफान कुरैशी के घर 70 गाड़ियों में पहुंची IT-GST की टीम, जानिए पूरी डिटेल