रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने का अनुभव तो आपने किया ही होगा। कभी-कभी घर का खाना बोरिंग लगने पर लोग बाहर का खाना भी पसंद करते हैं। कुछ लोग नॉनवेज के शौकीन होते हैं, जबकि अन्य शाकाहारी होते हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो नॉनवेज तो खाते हैं, लेकिन बाहर के खाने में संदेह करते हैं। हाल ही में एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है।
एक महिला ने मछली खरीदी, लेकिन उसे उसमें एक अजीब चीज मिली, जिसने उसे हैरान कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसने मछली को काटा, तो उसमें इंसानी दांत दिखाई दिए। यह देखकर वह दंग रह गई।
यह घटना फिलीपींस की है, जहां मारिया क्रिस्टीना क्यूसी नाम की महिला ने बाजार से मछलियां खरीदीं। जब उसने एक मछली को साफ किया, तो उसे उसमें इंसानी जैसे दांत मिले। पहले तो उसे लगा कि ये किसी इंसान के दांत हैं, लेकिन बाद में पता चला कि ये दांत मछली के मुंह से जुड़े हुए थे।
मारिया ने बताया कि उसने उस मछली को फेंक दिया, जिसकी कीमत 4 डॉलर (लगभग 320 रुपये) थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस मछली का नाम बिगहेड कार्प है, जिसे इमेल्डा भी कहा जाता है। यह मीठे पानी की मछली पूर्वी एशिया में बहुत पसंद की जाती है।
You may also like
हिसार : 190.49 लाख रुपये से बनेगा आदमपुर मंडी में आरसीसी रोड : भव्य बिश्नोई
फरीदाबाद : बरसात से पहले सडक़ों के मरम्मत कार्य को करें पूरा : सतबीर मान
हिसार : सलेमगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का संदेश दिया
मंदिर गई बुजुर्ग की बाइक सवारों ने चैन लूटी
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने हटवाया अतिक्रमण