बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने 7 तारीख को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अनुपम ने अपने पिता पुष्करनाथ खेर के निधन पर आंसू नहीं बहाए। इसके बजाय, अनुपम और उनके भाई राजू खेर ने अपने पिता की मृत्यु पर जश्न मनाया। उनके पिता का निधन 10 अक्टूबर 2012 को हुआ था। उस समय अनुपम गोवा में निर्देशक डेविड धवन के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन पिता की मृत्यु की खबर सुनते ही वे तुरंत मुंबई लौट आए।
जानिए विस्तार से -
अनुपम ने अपने पिता के निधन के बाद एक बयान जारी कर इस जश्न का कारण बताया।
उन्होंने कहा, 'हमें अपने पिता की मृत्यु का कोई दुख नहीं है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जीने के बाद इस दुनिया को अलविदा कहा है और अपने जीवन में कई खुशियों का अनुभव किया है। इसलिए हम उनकी मृत्यु का जश्न मना रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस समय स्वर्ग में भी वे सभी को हंसाते होंगे।'
दोस्तों से की थी कलरफुल कपड़े पहनने की अपील
अनुपम ने अपने दोस्तों से अनुरोध किया कि वे उनके पिता की प्रेयर मीट में रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आएं। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा, हम पिता की मृत्यु का जश्न मना रहे हैं। इसलिए मैं अपने दोस्तों से निवेदन करता हूं कि कृपया काले या सफेद कपड़ों में आकर दुख न जताएं। कृपया रंगीन कपड़े पहनकर आएं, क्योंकि पिता ने हमें जीवन में सब कुछ दिया है।'
You may also like
शादी के बाद भी आखिर क्यों भटकता है मर्दों का मन? पराई औरतों में दिलचस्पी की ये वजह जानकर रह जाएंगे हैरान`
स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र
इमरान डायर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडीएमए बरामद
महिला 4 साल तक पति की लाश के साथ सोती रही, बच्चों को कहा मुंह बंद रखना वरना अंजाम बुरा होगा`
मुकेश बर्थडे स्पेशल : सफलता की ऊंचाइयों को छुआ, बावजूद इसके अधूरा रह गया दिल का सपना