बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की रात उनके निवास पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना आधी रात के समय अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ट्रेंडिंग वीडियो
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घटना के समय अभिनेता के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। कहा जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति की काम वाली से बहस हुई। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया और उसे शांत करने की कोशिश की, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बांद्रा के डीसीपी ने पुष्टि की कि रात 2:30 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और उन पर चाकू से हमला किया। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू से मारा गया या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा सैफ अली खान की काम वाली के साथ हो रहा था। जब सैफ ने इस झगड़े में हस्तक्षेप किया, तब उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।
You may also like
Oppo Find X9 Pro to Feature Simplified Triple-Camera Setup with 200MP Periscope Sensor
क्या है नेशनल ऑनेस्ट्री डे? जानें इस खास दिन का महत्व और मनाने के तरीके
Abu Dhabi's ADQ, FAB, and IHC to Launch UAE Dirham-Backed Stablecoin Under CBUAE Oversight
Gold Coin Online : अक्षय तृतीया 2025 पर ऑनलाइन मंगाए गोल्ड कॉइन, केवल 10 मिनट में डिलीवर करेगा बिगबास्केट!
प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं, भगवान बसवेश्वर को याद किया