आपके लिए बेहतर निवेश के मौके तलाशना हमारा मकसद है. इसलिए हमने उन खास कंपनियों पर फोकस किया है जिन्हें 'स्टॉक रिपोर्ट्स प्लस' ने सबसे ज्यादा स्कोर दिया है और साथ ही इंस्टीट्यूशनल ब्रोकर एस्टीमेट सिस्टम (IBES) के अनुसार एक्सपर्ट्स ने उन्हें 'स्ट्रॉग बाय' या 'बाय' की सलाह दी है. हर हफ्ते हम आपको ऐसे टॉप स्टॉक्स की लिस्ट देते हैं जिनकी नींव मजबूत है और जिनमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है. Refinitiv से जुड़ा स्टॉक रिपोर्ट्स प्लस 4,000 से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों का एनालिसिस करता है. यह रिपोर्ट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि एक्सपर्ट्स के अनुमान और मार्केट ट्रेंड को भी जोड़ती है. जो स्कोर तैयार किया जाता है, वो पांच अहम चीज को देखकर निकाला जाता है, जैसे- अर्निंग, फंडामेंटल्स, रिलेटिव वैल्यूएशन, जोखिम और प्राइस मोमेंटम का डीप एनालिसिस है. प्रत्येक स्टॉक को 1 से 10 के पैमाने पर रैंक किया जाता है, जहां 8-10 स्कोर पॉजिटिव , 4-7 न्यूट्रल और 1-3 निगेटिव माने जाते हैं.
कैसे तैयार होती है कंपनियों की आर्निंग्स रेटिंग
आर्निंग्स रेटिंग तीन बातों पर निर्भर करती है - कंपनी की कमाई की उम्मीद से ज्यादा या कम होना (जिसे सरप्राइज कहते हैं), एनालिस्टों के द्वारा कमाई के अनुमान में बदलाव और कंपनी के लिए दिए गए सलाह (जैसे खरीदने या बेचने की सलाह) में बदलाव. जब कंपनी की असली कमाई, जो लोग सोच रहे थे उससे अलग होती है, तो इसे पॉजिटिव या नेगेटिव सरप्राइज कहा जाता है. यह पिछले चार तिमाहियों (एक साल के चार हिस्सों) की कमाई को देखा जाता है. फिर, एनालिस्ट जब कंपनी की कमाई के बारे में अपने अनुमान बढ़ाते या घटाते हैं, तो उसे भी देखा जाता है कि कितनी बार और कितना बदलाव हुआ. इसके अलावा, कंपनी के फायदे, कर्ज, कमाई की क्वालिटी और डिविडेंड (लाभांश) की स्थिति को भी देखा जाता है. ये सब चीजें बराबर महत्व रखती हैं और इसी के आधार पर 1 से 10 तक के नंबर दिया जाता है. इस तरह से कंपनी की कुल आर्निंग्स रेटिंग तैयार होती है.
ये सारे मापदंड मिलकर स्टॉक की कीमत,जोखिम और परफॉर्मेंस को समझने में करते हैं मदद
रिलेटिव वैल्यूएशन का मतलब है कंपनी के शेयर की कीमत को कुछ खास हिसाब से परखना. इसमें तीन चीजें देखी जाती हैं- कंपनी की सेल्स के मुकाबले कीमत (Price to Sales), जिसे 50% महत्व दिया जाता है. पिछले कुछ समय का P/E (Trailing P/E), जिसे 25% महत्व मिलता है. भविष्य के लिए अनुमानित P/E (Forward P/E), जिसे भी 25% महत्व दिया जाता है. इन तीनों को बाजार, इंडेक्स और कंपनी के पिछले पांच साल के औसत से तुलना करके देखा जाता है. रिस्क स्कोर यानी जोखिम का आंकलन भी किया जाता है. इसमें पिछले पांच साल और पिछले 90 दिन के स्टॉक के उतार-चढ़ाव, रिटर्न का अमाउंट, बीटा (जो बताता है कि स्टॉक बाजार के मुकाबले कितना बदलता है) और स्टॉक की अन्य विशेषताओं को बराबर महत्व देकर जोड़ा जाता है. जो स्टॉक सबसे कम जोखिम वाले होते हैं, उन्हें 10 का नंबर मिलता है. इसी तरह प्राइस मोमेंटम रेटिंग एक तरह से बताता है कि स्टॉक की कीमतें कितनी तेजी से बढ़ रही हैं. इसमें दो चीजें मिलाकर देखा जाता है- रिलेटिव स्ट्रेंथ (70% महत्व) यानी स्टॉक का बाजार के मुकाबले परफॉर्मेंस. सीजनैलिटी (30% महत्व) मतलब महीने-दर-महीने स्टॉक और उसकी इंडस्ट्री का पिछले 10 सालों में कैसा परफॉर्मेंस रहा. इसके लिए एक महीने, तीन महीने और छह महीने के RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) को भी देखा जाता है. इस तरह ये सारे मापदंड मिलकर स्टॉक की कीमत, जोखिम और परफॉर्मेंस को समझने में मदद करते हैं.
हर एक चीज को 1 से 10 के बीच नंबर दिया जाता है, जहां 10 सबसे अच्छा होता है. फिर इन सभी नंबरों का औसत निकाला जाता है जिससे पता चलता है कि स्टॉक का कुल मिला कर हाल कैसा है. अगर औसत स्कोर 8 से 10 के बीच है तो वह स्टॉक अच्छा माना जाता है, 4 से 7 के बीच हो तो ठीक-ठाक यानी न तो अच्छा न बुरा और 1 से 3 के बीच हो तो उसे कमजोर या बुरा माना जाता है. जो स्टॉक 10 का पूरा स्कोर पाते हैं लेकिन जिनके लिए कोई सलाह नहीं होती, उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता. यह स्कोर हर हफ्ते अपडेट होते हैं और जो भी जानकारी रिपोर्ट में होती है. हमारी इस लिस्ट में वे कंपनियां हैं जिनका 17 जून 2025 तक औसत स्कोर 10 है. इस लिस्ट में इस आधार पर स्टॉक्स को शामिल किया गया है कि कितने एनालिस्टों ने उन्हें 'स्ट्रॉग बाय' या 'बाय' का रेटिंग दिया है. आइए अब लिस्ट में स्टॉक्स को देखते हैं...
डिस्क्लेमर : यहां जो राय, स्कोर, रिसर्च और निवेश के सुझाव दिए गए हैं, वे इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी या उसके मैनेजमेंट की राय नहीं हैं. ये जानकारी अलग-अलग सोर्स से ली गई है. हम इस जानकारी की सही या पूरी होने की गारंटी नहीं देते और न ही इसके गलत होने या इसके इस्तेमाल से हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे. इस रिपोर्ट में जो भी जानकारी दी गई है, वह सिर्फ जानकारी के लिए है, इसे निवेश की सलाह मत समझिए. कोई भी निवेश करने से पहले किसी भरोसेमंद एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.
कैसे तैयार होती है कंपनियों की आर्निंग्स रेटिंग
आर्निंग्स रेटिंग तीन बातों पर निर्भर करती है - कंपनी की कमाई की उम्मीद से ज्यादा या कम होना (जिसे सरप्राइज कहते हैं), एनालिस्टों के द्वारा कमाई के अनुमान में बदलाव और कंपनी के लिए दिए गए सलाह (जैसे खरीदने या बेचने की सलाह) में बदलाव. जब कंपनी की असली कमाई, जो लोग सोच रहे थे उससे अलग होती है, तो इसे पॉजिटिव या नेगेटिव सरप्राइज कहा जाता है. यह पिछले चार तिमाहियों (एक साल के चार हिस्सों) की कमाई को देखा जाता है. फिर, एनालिस्ट जब कंपनी की कमाई के बारे में अपने अनुमान बढ़ाते या घटाते हैं, तो उसे भी देखा जाता है कि कितनी बार और कितना बदलाव हुआ. इसके अलावा, कंपनी के फायदे, कर्ज, कमाई की क्वालिटी और डिविडेंड (लाभांश) की स्थिति को भी देखा जाता है. ये सब चीजें बराबर महत्व रखती हैं और इसी के आधार पर 1 से 10 तक के नंबर दिया जाता है. इस तरह से कंपनी की कुल आर्निंग्स रेटिंग तैयार होती है.
ये सारे मापदंड मिलकर स्टॉक की कीमत,जोखिम और परफॉर्मेंस को समझने में करते हैं मदद
रिलेटिव वैल्यूएशन का मतलब है कंपनी के शेयर की कीमत को कुछ खास हिसाब से परखना. इसमें तीन चीजें देखी जाती हैं- कंपनी की सेल्स के मुकाबले कीमत (Price to Sales), जिसे 50% महत्व दिया जाता है. पिछले कुछ समय का P/E (Trailing P/E), जिसे 25% महत्व मिलता है. भविष्य के लिए अनुमानित P/E (Forward P/E), जिसे भी 25% महत्व दिया जाता है. इन तीनों को बाजार, इंडेक्स और कंपनी के पिछले पांच साल के औसत से तुलना करके देखा जाता है. रिस्क स्कोर यानी जोखिम का आंकलन भी किया जाता है. इसमें पिछले पांच साल और पिछले 90 दिन के स्टॉक के उतार-चढ़ाव, रिटर्न का अमाउंट, बीटा (जो बताता है कि स्टॉक बाजार के मुकाबले कितना बदलता है) और स्टॉक की अन्य विशेषताओं को बराबर महत्व देकर जोड़ा जाता है. जो स्टॉक सबसे कम जोखिम वाले होते हैं, उन्हें 10 का नंबर मिलता है. इसी तरह प्राइस मोमेंटम रेटिंग एक तरह से बताता है कि स्टॉक की कीमतें कितनी तेजी से बढ़ रही हैं. इसमें दो चीजें मिलाकर देखा जाता है- रिलेटिव स्ट्रेंथ (70% महत्व) यानी स्टॉक का बाजार के मुकाबले परफॉर्मेंस. सीजनैलिटी (30% महत्व) मतलब महीने-दर-महीने स्टॉक और उसकी इंडस्ट्री का पिछले 10 सालों में कैसा परफॉर्मेंस रहा. इसके लिए एक महीने, तीन महीने और छह महीने के RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) को भी देखा जाता है. इस तरह ये सारे मापदंड मिलकर स्टॉक की कीमत, जोखिम और परफॉर्मेंस को समझने में मदद करते हैं.
हर एक चीज को 1 से 10 के बीच नंबर दिया जाता है, जहां 10 सबसे अच्छा होता है. फिर इन सभी नंबरों का औसत निकाला जाता है जिससे पता चलता है कि स्टॉक का कुल मिला कर हाल कैसा है. अगर औसत स्कोर 8 से 10 के बीच है तो वह स्टॉक अच्छा माना जाता है, 4 से 7 के बीच हो तो ठीक-ठाक यानी न तो अच्छा न बुरा और 1 से 3 के बीच हो तो उसे कमजोर या बुरा माना जाता है. जो स्टॉक 10 का पूरा स्कोर पाते हैं लेकिन जिनके लिए कोई सलाह नहीं होती, उन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता. यह स्कोर हर हफ्ते अपडेट होते हैं और जो भी जानकारी रिपोर्ट में होती है. हमारी इस लिस्ट में वे कंपनियां हैं जिनका 17 जून 2025 तक औसत स्कोर 10 है. इस लिस्ट में इस आधार पर स्टॉक्स को शामिल किया गया है कि कितने एनालिस्टों ने उन्हें 'स्ट्रॉग बाय' या 'बाय' का रेटिंग दिया है. आइए अब लिस्ट में स्टॉक्स को देखते हैं...
कंपनी का नाम | रेकमेंडेशन | स्ट्रॉग बाय/बाय | होल्ड | रिड्यूस/सेल | मार्केट कैप टाइप |
J B Chemicals and Pharmaceuticals Ltd | स्ट्रॉग बाय | 11 | 1 | 0 | लार्ज कैप |
Abbott India Ltd | स्ट्रॉग बाय | 6 | 0 | 0 | लार्ज कैप |
Welspun Corp Ltd | स्ट्रॉग बाय | 4 | 0 | 0 | लार्ज कैप |
Pfizer Ltd | स्ट्रॉग बाय | 3 | 0 | 0 | लार्ज कैप |
Adani Power Ltd | स्ट्रॉग बाय | 3 | 0 | 0 | लार्ज कैप |
NLC India Ltd | स्ट्रॉग बाय | 2 | 0 | 0 | लार्ज कैप |
State Bank of India | बाय | 30 | 7 | 1 | लार्ज कैप |
Reliance Industries Ltd | बाय | 29 | 1 | 2 | लार्ज कैप |
Sun Pharmaceutical Industries Ltd | बाय | 27 | 4 | 3 | लार्ज कैप |
Bharat Petroleum Corporation Ltd | बाय | 21 | 6 | 5 | लार्ज कैप |
Hindustan Petroleum Corp Ltd | बाय | 21 | 4 | 7 | लार्ज कैप |
Hindalco Industries Ltd | बाय | 21 | 3 | 3 | लार्ज कैप |
Emami Ltd | बाय | 20 | 5 | 0 | लार्ज कैप |
Varun Beverages Ltd | बाय | 20 | 2 | 0 | लार्ज कैप |
Cipla Ltd | बाय | 19 | 8 | 6 | लार्ज कैप |
Lupin Ltd | बाय | 18 | 11 | 4 | लार्ज कैप |
Interglobe Aviation Ltd | बाय | 17 | 2 | 1 | लार्ज कैप |
Coal India Ltd | बाय | 15 | 4 | 3 | लार्ज कैप |
United Spirits Ltd | बाय | 15 | 2 | 3 | लार्ज कैप |
Cummins India Ltd | बाय | 13 | 5 | 5 | लार्ज कैप |
Hindustan Aeronautics Ltd | बाय | 13 | 2 | 2 | लार्ज कैप |
Canara Bank Ltd | बाय | 11 | 3 | 1 | लार्ज कैप |
Affle 3i Ltd | बाय | 10 | 1 | 1 | लार्ज कैप |
Endurance Technologies Ltd | बाय | 10 | 1 | 3 | लार्ज कैप |
Indian Bank | बाय | 9 | 1 | 0 | लार्ज कैप |
Ajanta Pharma Ltd | बाय | 8 | 1 | 1 | लार्ज कैप |
Solar Industries India Ltd | बाय | 6 | 1 | 0 | लार्ज कैप |
Redington Ltd | बाय | 3 | 0 | 1 | लार्ज कैप |
Himadri Speciality Chemical Ltd | बाय | 2 | 0 | 0 | लार्ज कैप |