एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि मुकाबले में रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया, और 97 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से कुल 73 रनों की कमाल की पारी खेली।
इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (11237) रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (11221) को पीछे कर दिया है। रोहित से आगे अब विराट कोहली (14181) और सचिन तेंदुलकर (18426) हैं।
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ीखिलाड़ी | मैच | रन |
सचिन तेंदुलकर | 463 | 18426 |
विराट कोहली | 304 | 14181 |
रोहित शर्मा | 275* | 11237 |
सौरव गांगुली | 308 | 11221 |
रोाहुल द्रविड़ | 340 | 10768 |
दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 17 रनों के स्कोर पर ही टीम के दो विकेट गिर गए। पहले कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली (0) शून्य पर जल्दी आउट हो गए। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब कोहली लगातार दो वनडे पारियों में शून्य पर आउट हुए हों।
हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा (73) और श्रेयस अय्यर (61) ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर, डगमगाती भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 35 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 15* और केएल राहुल 6* रन बनाकर मौजूद हैं।
You may also like
Digital Payment: 6 महीने में लगभग 100% ट्रांजेक्शन ऑनलाइन... भारत में डिजिटल पेमेंट का बोलबाला, इस मामले में UPI ने मारी बाजी
महिला वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को दिया 341 रन का टारगेट, प्रतिका और स्मृति ने बनाया यह रिकॉर्ड
Bihar Election 2025: पीएम मोदी की समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैलियां शुक्रवार को
हिमाचल का ऐसा मेला जिसमें एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं लोग, खून से होता है देवी मां का राज तिलक, जानें
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने वेस्ट बैंक के विलय पर इजरायली संसद में वोटिंग की आलोचना की, बताया मूर्खतापूर्ण