इस महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिका-नगर परिषदों, और 48 मंडलों में किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी, देश के गौरव कपिल देव के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
इस महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिका-नगर परिषदों, और 48 मंडलों में किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी, देश के गौरव कपिल देव के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreउन्होंने कहा कि संसदीय स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी आनंद देते हैं। इसलिए पंचायत स्तर पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाएगा जिनमें ग्रामीण जन आसानी से भाग ले सकें। इनमें रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे हल्के-फुल्के खेल शामिल किए जाएंगे।
Article Source: IANSYou may also like

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का खतरा, अलर्ट जारी, 31 तक स्कूल में छुट्टियां

SSC Delhi Police Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

जुड़वा बहनों और जुड़वा भाइयों ने आपस में रचाई शादी, बच्चे` पैदा हुआ तो दिखी ये अनोखी चीज

Success Story: ना कॉलेज, ना जॉब... परिवार में महिलाओं पर पाबंदियां, दीपिका ने रूढ़िवादी सोच को दी चुनौती, आज लाखों रुपये की कमाई

बादशाह के 'कोकाइना' गाने पर थिरकीं नम्रता मल्ला, फैंस बोले – 'भोजपुरी की नोरा फतेही'





