होजाई (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दुओं के साथ भी हैं और मुसलमानों के साथ भी। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि हमारा असली दुश्मन आतंकवाद और उसे फैलाने वाले लोग हैं। देश से सच्चा प्रेम करने वाला कोई भी हिन्दू या मुसलमान कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं करता।
होजाई में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि हर चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह साल हमारे लिए बहुत खास है और हमें हर निर्णय से पहले गहराई से विचार करना चाहिए।
उन्होंने जनसभा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और लोगों से कहा कि वे इस जनउत्साह को महसूस करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) हमेशा जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इसमें कोई ढील नहीं बरती जाती।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
The post appeared first on .
You may also like
प्यार होने पर ऐसे इशारे करती हैं लड़कियां. 99% लड़के समझने में हो जाते हैं फेल ⤙
राजाओं को कमजोर करने के लिए अंग्रेज चलते थे बड़ी चाल.. इज्जत के डर से रहना पड़ता था चुप ⤙
जया किशोरी का चेहरा इतना ग्लो क्यों करता है? जाने उनकी दमकती स्किन का राज ⤙
दिल्ली की ब्लॉगर श्रुतिका की हत्या का मामला: बॉयफ्रेंड पर आरोप
देशभर के मकान मालिकों के लिये बडी खबर! सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला-क्लिक करके जानें ⤙