Next Story
Newszop

वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री उत्तम महतो का निधन

Send Push

कोलकाता, 23 जून (हि. स.)। वनवासी कल्याण आश्रम (दक्षिण बंग प्रांत) के संगठन मंत्री उत्तम महतो का रविवार रात निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी आयु महज 53 वर्ष थी। मैनेन्जायटीस रोग से पीड़ित उत्तम महतो विगत चार दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे जहां गत रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर कोलकाता स्थित कल्याण भवन में रखा गया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिये पार्थित शरीर उनके गांव ले जाया गया।

संगठन में उत्तमदा के नाम से लोकप्रिय महतो विगत 30 वर्षों से संघ के प्रचारक के रूप में विविध दायित्वों का सफलता पूर्वक उन्होंने निर्वाह करते रहे थे। वे विगत छह वर्षों से प्रांत संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय थे। उनकी स्मृति में सोमवार शाम को कल्याण भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उनके असामायिक निधन से कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

The post वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री उत्तम महतो का निधन appeared first on cliQ India Hindi.

Loving Newspoint? Download the app now