Top News
Next Story
Newszop

Ajmer में हनीट्रैप में फंसा पायलट, महिला ने लगाया रेप का आरोप

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क , अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक पायलेट को हनीट्रैप में फसाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्राइवेट कंपनी में कार्यरत महिला असिस्टेंट मैनेजर पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और 95 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से महिला पर ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के जरिए अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडवोकेट डॉ जिनेश सोनी ने बताया कि पीड़ित का पूरा परिवार एकेडमिक करियर उत्तम रहा है। वह खुद एक पायलेट है। पीड़ित की थाईलैंड निवासी महिला से 2018 में शादी हुई थी। इस बीच हैदराबाद निवासी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत महिला असिस्टेंट मैनेजर से बम्बल एप पर बातचीत हुई थी। महिला ने पीड़ित को अपने परेशानी बताकर झांसे ले लिया।एडवोकेट सोनी ने बताया कि पीड़ित और महिला दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। इस बीच आपसी सहमति के चलते दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने थे। महिला के द्वारा पीड़ित को 4 से 5 लाख रुपए का खर्चा भी करवाया गया।

एडवोकेट ने बताया कि पीड़ित और महिला के बीच शादी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। पीड़ित ने दूरियां बनाई तो महिला के द्वारा उसे ब्लैकमेल करते हुए हैदराबाद में रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।पीड़ित ने परेशान होकर 95 हजार रुपए महिला को ट्रांसफर भी किए थे। लेकिन उसके बावजूद भी महिला के द्वारा 5 लाख की डिमांड की जा रही है। जिससे पीड़ित मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने कोर्ट के जरिए अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loving Newspoint? Download the app now