Top News
Next Story
Newszop

Jodhpur सोना नए शिखर पर पहुंचा, चांदी और चमकी

Send Push
जोधपुर न्यूज़ डेस्क , जोधपुर शहर के 89 निजी अस्पतालों में पार्किंग व्यवस्था की जांच के लिए गठित कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अधिकांश अस्पतालों में सही मानक पर पार्किंग व्यवस्था नहीं मिली है। करीब 90 प्रतिशत अस्पतालों में किसी न किसी प्रकार की खामी है। पार्किंग जिन्होंने भी बना भी रखी है तो वह उनके अस्पताल के फुटफॉल के लिहाज से नहीं है।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के लिए 4 कमेटियां बनाई गई थी। इनमें नगर निगम, जेडीए के अधिकारियों के साथ तहसीलदारों को भी शामिल किया गया था। इन कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट सब्मिट की है, जो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इकजायी कर प्रशासन को प्रस्तुत करेगा। पार्किंग एरिया जांचने के साथ ही अस्पतालों में पार्किंग ले आउट प्लान है या नहीं यह भी जांचा गया। ऐसे में किसी भी पार्किंग स्थल का प्लान नहीं मिला।वर्तमान वैश्विक हालात को देखते हुए सोने-चांदी में भारी उछाल आया है। दोनों कीमती धातुओं में यह तेजी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। मांग अनुरूप सप्लाई नहीं होने से भी भावों में अप्रत्याशित तेजी बनी है। धनतेरस-दीपावली के लिए खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले सोना-चांदी की खरीद प्रभावित होगी। लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। वर्तमान हालात, इन कीमती धातुओं में तेजी के संकेत दे रहे है।

बारूद व इंडस्ट्री डिमाण्ड

सर्राफा व्यवसायी कमल सर्राफ के अनुसार, युद्ध में काम में लिए जाने वाले बड़ी मारक क्षमता वाले बारूद में चांदी के उपयोग कारण चांदी में तेजी आई है। इसके अलावा, कम्प्यूटर, मेडिकल, एक्स-रे, मोबाइल व इंडस्ट्री डिमाण्ड बढ़ने से चांदी चमकी है।

वैश्विक हालातों ने दोनों कीमती धातुओं को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इससे भारत सहित अनेक देशों में सर्राफा व्यवसाय में खलबली मची हुई है।

इस वर्ष अमरीका में होने वाले चुनावों की सरगर्मियों को देखते हुए सोने में तेजी बनी हुई है।

रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास में लम्बे समय से चल रहे आपसी खींचतान की वजह से भी सोने-चांदी में ऊंचाई बनी है।

अमरीकी फेडरल बैंक के आगामी समय में ब्याज दरों में कमी करने के संकेत से सोने में तेजी बनी रहेगी।

पिछले पांच वर्षों के उच्चतम भाव

वर्ष सोना चांदी

2020 47,700 48500

2021 44,013 62,862

2022 51,500 66,990

2023 59,500 71,500

2024 80500 101,500

(22 अक्टूबर )

(सोना प्रति दस ग्राम में), (चांदी प्रति किलोग्राम में)

इस माह उतार-चढ़ाव व रिकॉर्ड तेजी

तारीख सोना चांदी

1 अक्टूबर 78000 93000

5 अक्टूबर 78000 95000

10 अक्टूबर 77500 91500

15 अक्टूबर 78000 93000

21 अक्टूबर 80500 100900

22 अक्टूबर- 80500- 101,500

Loving Newspoint? Download the app now