Next Story
Newszop

राष्ट्रीय लोक अदालत में रचा गया इतिहास! एक दिन में निपटे 1.61 लाख केस, करोड़ों की राशि का समझौता

Send Push

बूंदी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 1.61 लाख मामलों का निस्तारण किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शुक्ला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोक अदालत के आयोजन के लिए मुख्यालय पर 11 बैंच स्थापित की गई। विभिन्न बैंचों की अध्यक्षता सुमन गुप्ता, मीनाक्षी मीना, वृष्टि विज, सरिता मीना एवं सिद्धांत सक्सेना ने की। 

महेंद्र कुमार शर्मा, कुमारिल भट्ट, कामरान खान, हिमांशी शर्मा एवं तहसीलदार अर्जुन लाल मीना ने सदस्य के रूप में सहयोग किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 146 मामलों में से 28 का निस्तारण किया गया। इनमें 1.38 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि तय की गई। एनआई एक्ट के 974 मामलों में से 89 का निस्तारण कर 2.04 करोड़ रुपए की राशि सेटल की गई। 

कुल 1.91 लाख मामलों में से 1.61 लाख मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 6.68 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि तय की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीना, बार काउंसिल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव संजय कुमार जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Loving Newspoint? Download the app now