हाल ही में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से खबर आई कि एक व्यक्ति की माँ के खाते में खरबों रुपये आ गए हैं। इसके बाद उस खाते को सीज कर दिया गया। हालाँकि, बैंक की ओर से इस अनियमितता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के एक मज़दूर के साथ हुआ है, जो राजस्थान के गंगापुर सिटी में निर्माण मज़दूरी का काम करता है। उसके खाते में खरबों रुपये आ गए हैं, जिन्हें वह गिन भी नहीं पा रहा है।
व्यक्ति के खाते में जो राशि दिखाई दे रही है, वह 10,01,35,60,00,00,00,00,50,01,00,23,56,00,00,00,28,844 है। यह राशि 37 अंकों की है। ग्रेटर नोएडा के दीपक की माँ के खाते में भी इतनी ही राशि आई। बताया जा रहा है कि दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह घटना कई लोगों के साथ हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें कोटक महिंद्रा बैंक के खातों के साथ ऐसी घटनाएँ देखने को मिल रही हैं।
बिहार के जमुई निवासी टेनी मांझी
बताया जा रहा है कि टेनी मांझी, जिनके खाते में इतनी बड़ी रकम आई है, असल में बिहार के जमुई ज़िले के निवासी हैं। वे राजस्थान के गंगापुर सिटी में मज़दूरी करने पहुँचे हैं। जहाँ वे ज़िला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे हैं। वे लगभग 20 दिनों से गंगापुर सिटी में हैं। टेनी मांझी ने बताया कि उनके खाते में लगभग सात दिन पहले पैसे आए थे। इतनी बड़ी रकम देखकर वे हैरान रह गए। फिर उन्होंने अपने गाँव और अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल उनके खाते से पैसे नहीं निकल रहे हैं। टेनी मांझी ने बताया कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम पहले कभी नहीं देखी और वे इतनी रकम गिन भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें इस बात का पता तब चला जब उन्होंने अचानक अपने खाते का बैलेंस चेक किया। वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए उन्होंने दोस्तों की मदद ली। जब उन्हें रकम बताई गई, तो वे दंग रह गए।
मुंबई में है खाता
टेनी मांझी ने बताया कि उनका कोटक महिंद्रा बैंक का खाता मुंबई में है। बैंक अधिकारियों से उनकी बात नहीं हो पाई है। लेकिन वह अपने खाते से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस खाते और पैसों का क्या होगा। बैंक ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। साथ ही, उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें।
You may also like
अजय देवगन ने वत्सल सेठ को दी जन्मदिन की बधाई, 'टार्जन: द वंडर कार' की दिलाई याद
दो मर्दों के बीच पनपा प्यार, फिर आई 'सौतन' बनकर तीसरी मौजूदगी… आखिर में जो घटा, सब रह गए सन्न…
आरबीआई ने बेहतर मानसून के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई अनुमान में की भारी कटौती
सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, सांप के जहर से जुड़े मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
Central Govt Scheme: पहले बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये, दूसरी संतान लड़की होने पर 6,000 रुपये; क्या है सरकार की योजना?