Next Story
Newszop

Aaj Ka Rashifal: 14 जुलाई को किस राशि पर बरसेगी शिव कृपा? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Send Push

ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में ही हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में ग्रहण अवस्था में हैं और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष- आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है और मन को विचलित करने वाला समाचार मिल सकता है। मध्यम समय बन रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।

वृष- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उथल-पुथल रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन- भय का वातावरण रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।

कर्क- किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना उचित नहीं है। वाहन धीरे चलाएँ। अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। दुर्घटना की संभावना है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।

सिंह- अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। नौकरी की स्थिति ठीक नहीं है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव की आराधना करते रहें।

कन्या- शत्रुओं पर नियंत्रण रहेगा, लेकिन अशांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। पैरों में चोट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।

तुला- संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में कोई बड़ा झगड़ा या कोई बड़ी समस्या हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल न लें। प्रेम, संतान मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव की शरण में रहें, उन्हें कोई नीली वस्तु अर्पित करें। ठीक रहेगा।

वृश्चिक- ध्यान रखें कि घरेलू तनाव या झगड़े बढ़कर बाहर न फैलें। रक्तचाप गड़बड़ा सकता है। माता का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। जमीन, मकान, वाहन की खरीदारी में रुकावट आएगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।

धनु- अभी कोई व्यावसायिक योजना न बनाएँ। व्यापार में समस्या है। आपको स्वयं के स्वास्थ्य, नाक, कान, गले में समस्या हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएँ। ज़्यादा निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ- घबराहट और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन- साझेदारी में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। सिरदर्द और आँखों में दर्द बना रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तुओं का दान करें।

Loving Newspoint? Download the app now