सिरोही जिले के वाण गांव के आसपास पिछले तीन-चार दिनों में तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की भूख-प्यास से मौत हो गई। तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। ऐसे में संभव है कि भूख-प्यास से उसकी मौत हुई हो। मेडिकल बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।डीएफओ मृदुला सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि वाण गांव में एक तेंदुआ घूम रहा है और लोगों पर हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया।
पैर में भी थी चोट
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के एक पैर में चोट थी, जिसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रात एक बजे तेंदुआ लंगड़ाता हुआ पिंजरे में आया और वहीं लेट गया। वन विभाग की टीम ने देखा कि वह काफी बीमार लग रहा था।
रात दो बजे पिंजरे में ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए को सिरोही वन विभाग की नर्सरी ले जाया गया। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। जांच में पता चला कि पैर में चोट लगने के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
You may also like
जापान ने पहली बार सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया
आपातकाल की 50वीं बरसी पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जांजगीर-चांपा : मडवा ताप विद्युत संयंत्र के भू-स्थापितों ने किया चक्का जाम, हड़ताल के बाद बड़ा आंदोलन
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान, सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी
कांवड़ यात्रा के लिए की लूटपाट, तीन गिरफ्तार