राजस्थान की नंदिनी गुप्ता इस समय मिस वर्ल्ड 2025 को लेकर सुर्खियों में हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नंदिनी गुप्ता कौन हैं? वह मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतियोगी कैसे बनीं? यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें क्या करना पड़ा? आइए जानते हैं कि नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता तक का सफर कैसे तय किया।नंदिनी गुप्ता कोटा के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और व्यवसाय भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता हैं। नंदिनी ने पहले मिस राजस्थान, फिर मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज तक का सफर तय किया। उन्होंने पिछले दो साल से लगातार इसकी तैयारी की और पिछले तीन महीने में मुंबई में फिटनेस, वॉयस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और क्विज जैसी गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण लिया।
नंदिनी की शिक्षा और जन्म
नंदिनी गुप्ता का जन्म 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई। 14 साल कोटा में रहने के बाद वह मुंबई आ गईं। उन्होंने मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद यह सुनिश्चित हो गया था कि वह 2025 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नंदिनी गुप्ता ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने इसकी शुरुआत कोटा से ही की।
10 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनने का सपना देखती थीं नंदिनी गुप्ता
नंदिनी गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, वह 10 साल की उम्र से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संघर्ष कर रही थीं। आज वह जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी है। वह मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत में ही किया गया है। यह आयोजन तेलंगाना के हैदराबाद में हो रहा है। इसका फाइनल 31 मई को होगा।
आपको बता दें, हैदराबाद में चल रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का नेतृत्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता को लेकर अपडेट है। नंदिनी ने टॉप-40 में पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड के लिए दुनिया की 120 सुंदरियों के बीच मुकाबला होता है। नंदिनी को साल 2023 में मिस इंडिया भी चुना गया। प्रतियोगिता 10 से 31 मई तक चलनी है, जिसमें लगातार अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
You may also like
Kankhajura: एक थ्रिलर जो भावनाओं और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण है
मप्र के रीवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत
इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हुई
क्वालिफायर में हार के साथ पंजाब किंग्स पर लगा ये दाग, आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
YouTuber Wizard Liz ने अपने मंगेतर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया