साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में करौली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जयपुर के बनाड़ रोड स्थित प्रियनगर से राकेश वर्मा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 9 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का आरोप है। भरतपुर रेंज और करौली जिले में चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर थानाधिकारी हरिराम के अनुसार आरोपी के खिलाफ 3 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। राकेश वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
वह पहले भी हैदराबाद में साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ कई अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में साइबर थाने की टीम के साथ महिला कांस्टेबल रेणु शर्मा और कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही।
You may also like
राहुल गांधी नहीं, प्रधानमंत्री मोदी कर रहे संविधान की रक्षा : गिरिराज सिंह
क्यों जरूरी था बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सीमावर्ती जिलों से चौकाने वाला आधार डाटा आया सामने
निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए आसियान सदस्य देशों के साथ बातचीत में तेजी लाने की उम्मीद : पीयूष गोयल
पति ने बनाया अश्लील वीडियो, रखी घिनौनी शर्त, ससुर ने भी फिर… आगरा में शादी के 7 महीने बाद नवविवाहिता पहुंची थाने
रोजाना एलोवेरा जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे