राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। करीब एक साल तक चली लंबी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह नियुक्ति पूरी हुई। गौतम पेशे से वकील हैं और लंबे समय से बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी पहचान एक अनुभवी कानूनी पेशेवर के रूप में रही है। वे अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत के पति हैं।
कई महीनों बाद नियुक्ति को मंजूरी
जानकारी के अनुसार, न्यायिक सेवा में उनकी नियुक्ति की संस्तुति सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी थी। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई महीने लग गए और अब केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति को मंजूरी मिली है।
गहलोत के परिवार में पहले जज
गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने खुद भी कानून की पढ़ाई की है और लंबे समय से राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। वे तीन बार सीएम रह चुके हैं। यह उनके परिवार का पहला सदस्य है, जिसे उच्च न्यायपालिका में जज नियुक्त किया गया है। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा है, लेकिन न्यायिक क्षेत्र में इसे सामान्य प्रक्रिया और योग्यता आधारित चयन के रूप में देखा जा रहा है।
You may also like
उद्धव और राज ठाकरे दो दशक बाद एक साथ आए, हिंदी और मराठी भाषा को लेकर बोले
बीबीडी ग्रुप की सौ करोड़ की सम्पत्तियों को किया जब्त
हरिद्वार की बेटी संगीता राणा जापान के हिमेजी में करेंगी स्वर्ण पदक की दावेदारी
फरीदाबाद : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, कई छात्र हुए जख्मी
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते दिखे युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल